फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   mahrajgang jila panchyat news

अस्तित्व में आई जिला पंचायत की छठी कार्यकारिणी

Mon, 12 Jul 2021 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
mahrajgang jila panchyat news
अस्तित्व में आई जिला पंचायत की छठी कार्यकारिणी
विज्ञापन

- डीएम ने जिला पंचायत अध्यक्ष को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई
- जिला पंचायत अध्यक्ष ने सभी 46 सदस्यों को कराया शपथ ग्रहण
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिला पंचायत की छठी कार्यकारिणी के लिए सोमवार का दिन खास रहा। गणमान्य लोगों के उपस्थिति के बीच जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष ने सभी 46 जिला पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई।
जिला पंचायत की छठी कार्यकारिणी में चुनकर आए सभी 47 सदस्यों का सर्वप्रथम अपर मुख्य अधिकारी ने स्वागत किया। इसके उपरांत जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार द्वारा पहले जिला पंचायत अध्यक्ष को शपथ दिलाई गई। शपथ लेने के उपरांत जिला पंचायत अध्यक्ष ने सभी 46 सदस्यों को शपथ दिलाई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि नई कार्यकारिणी के गठन से जिले के विकास को रफ्तार मिलेगी। सीडीओ गौरव सिंह सोगरवाल ने कहा कि विकास को लेकर अब किए जा रहे प्रयासों को बल मिलेगा। जिलाध्यक्ष परेदशी रविदास ने कहा कि विकास को लेकर सभी सदस्य एकजुट रहते हुए कार्य करना सुनिश्चित करें। समापन में अपर मुख्य अधिकारी रामनिहोर प्रसाद ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य अनुपमा, पुनीता, रामसमुझ, अमित कुमार, सबीरुन, अमरनाथ, दुर्गा, राजाराम, हरीराम, रहमतुल्लाह, बाबूराम, रामानुज, वसी मुहम्मद, रामआशीष, जमीउल्लाह, अनवर, रामसेवक, सुरेशचंद्र, दीपक, रमावती, राबिया, प्रेमशंकर, पार्वती, महेंद्र, परमानंद, अमरनाथ, विंदा, प्रदीप कुमार, केवली, जग्गू, अभय सिंह, सरवर जहां, महेंद्रनाथ, अंजली जायसवाल, आशा, आयशा खातून, आशिक अली, राम सिंह, रंभा देवी, सरवरी खातून, त्रिभुवन वर्मा, दुर्गावती, प्रभुनाथ, शंकराचार्य, आशा देवी व यशोदा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली बैठक में छह समितियों का किया गया गठन
शपथ ग्रहण के उपरांत जिला पंचायत बोर्ड की पहली बैठक अपर मुख्य अधिकारी व नवनिर्वाचित अध्यक्ष की देखरेख में संपन्न हुआ। पहली बैठक में नियोजन व विकास समिति, निर्माण कार्य समिति, शिक्षा समिति, स्वास्थ्य व कल्याण समिति, प्रशासनिक समिति व जल प्रबंधन समिति का गठन किया गया। नियोजन, शिक्षा एवं प्रशासनिक समिति में जिला पंचायत अध्यक्ष को पदेन सभापति बनाया गया है। शेष समितियां सदस्यों के नेतृत्व में गठित हुई हैं। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि जिले को विकास के क्षेत्र में मॉडल बनाने का कार्य होगा। अपर मुख्य अधिकारी रामनिहोर प्रसाद ने कहा कि समितियों के गठन से जिले में विकास को रफ्तार मिलेगी। इस दौरान सभी जिला पंचायत सदस्य व बड़ी संख्या में भाजपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed