फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Maharajganj ran fast in the field of education, health, security and development

Maharajganj News: शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, विकास के क्षेत्र में तेजी से दौड़ा महराजगंज

Wed, 01 Jan 2025 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 01 Jan 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Maharajganj ran fast in the field of education, health, security and development
फरेंदा बाईपास पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज।
महराजगंज। जिले में विकास कार्यों को गति मिल रही है। हर क्षेत्र में तेजी से काम कराए जा रहे हैं। महराजगंज शहर से ठूठीबारी बार्डर तक आने वाले वक्त में वाहन फर्राटा भरेंगे। इस पर तेजी से काम चल रहा है। वहीं गोरखपुर-सोनौली हाई पर तेजी से काम चल रहा है। कुछ जगहों पर ओवरब्रिज बनकर तैयार हो चुका है। हाईवे के किनारे नाली बन रही है। इसी तरह से ठूठीबारी मार्ग पर पर काम तेजी से चल रहा है। गोरखपुर सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग का चौड़ीकरण का कार्य तेजी से हो रहा है। जगह-जगह निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। एक वर्ष बीतने के बाद भी अभी भी अधिकतम कार्य अधूरे हैं। कार्यों को अधूरा होने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भैया फरेंदा का निर्माणाधीन अंडरपास बीते एक वर्ष में बनकर तैयार है, लेकिन उसके आगे पीछे का भाग अभी भी अधूरा है जिसको पूरा करने के लिए कार्यदायी संस्था युद्ध स्तर पर कार्य कर रही है। वहीं भैया फरेंदा चौराहे की नाली निर्माण कार्य भी ठप पड़ी हुई है। नाली अधूरा होने के कारण स्थानीय लोगों को दिक्कत हो रही है। लोगों का घरों से बाहर निकलने में भी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

फरेंदा के महदेवा बुजुर्ग के पास बन रहे अंडरपास का कार्य भी लगभग पूरा हो चुका है, सड़क के अगल बगल दीवार खड़ा हो रहा है व मिट्टी भरने का काम तेजी से किया जा रहा है। फरेंदा महराजगंज मार्ग पर ओवरब्रिज के बगल में एक और ब्रिज बनाया जा रहा है जो एक साल से अधिक का समय बीत गया, लेकिन अभी पूरा नहीं हो पाया। राजमार्ग पर मनिकौरा, रानीपुर, पुरंदरपुर, दक्षिणी बाईपास व महादेवा बुजुर्ग सहित कई अन्य जगहों पर निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य के कारण जगह-जगह रूट डायवर्जन किया गया है। इससे आवागमन में भी मुसीबत हो रही है। उधर, चौक रोड बनकर तैयार हो चुका है। इस सड़क पर गुजरे वक्त में सफर करना मुश्किल था। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन गए थे। वर्तमान में 12 किमी सड़क बनकर तैयार हो चुकी है। इस सड़क पर वाहन फर्राटा भर रहे हैं। महराजगंज शहर से चौक बाजार तक की दूरी आसान हो गई है।
विज्ञापन

--------------
एमबीबीएस के 150 सीटों के पहले बैच की पढ़ाई हो रही

महराजगंज। केएमसी मेडिकल काॅलेज एंड हास्पिटल में एमबीबीएस के 150 सीटों के पहले बैच की पढ़ाई हो रही है। राजस्थान, महाराष्ट्र समेत अन्य प्रांतों के विद्यार्थी अध्ययन कर रहे हैं। जिले में मेडिकल की पढ़ाई के साथ अब बेहतर इलाज की सुविधा मिल रही है। 15 एकड़ में बने मेडिकल काॅलेज में सभी जरूरी सुविधाएं हैं। मेडिकल काॅलेज बनने से जिले की 30 लाख की आबादी को बेहतर इलाज की सुविधा मिल रही है। गंभीर रोगों का इलाज यहीं हो रहा है। नजदीक में इलाज की सुविधा होने से समय व रकम दोनों की बचत हो रही है। मेडिकल में बेहतर ढंग से पढ़ाई की सुविधा होने के साथ ही अत्याधुनिक संसाधन हैं। यहां पर हाईटेक ट्राॅमा सेंटर है। इससे गंभीर रूप से घायलों को त्वरित इलाज की सुविधा के साथ हृदय रोगियों के लिए भी अच्छी सुविधा मुहैया कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब चार किमी सड़क अधूरी, बनने पर सफर होगा आसान

चौक बाजार से होकर वन क्षेत्र रामग्राम को जाने वाली सड़क भी आने वाले दिनों में तैयार हो जाएगी। करीब चार किमी सड़क बनाने के लिए पहली किस्त 10.61 करोड़ रुपये मिल चुकी है। सड़क बनाने में 21.22 करोड़ रुपये खर्च होंगे। करीब नौ गांव की 20 हजार से अधिक की आबादी को इसका फायदा होगा। बौद्ध भिक्षुओं को रामग्राम दर्शन के लिए आने-जाने में सहूलियत होगी। पर्यटकों समेत क्षेत्र के लोगों को आने-जाने में समस्या नहीं होगी। वन ग्राम के लोगों का भी इस रास्ते से आना जाना रहता है। सुंदरपुर, सोनाड़ीखास होते हुए रामग्राम को जाने वाली सड़क पहले प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बनी है। मार्च 2025 में सड़क बनकर तैयार हो जाएगी। उधर, सेखुआनी और ठूठीबारी में नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय बन रहा है। अगस्त 2026 तक निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। दोनों स्थानों पर 20 करोड़ की लागत आएगी। शासन से पहली किस्त 2.57 करोड़ जारी हुआ है।
सीएमओ कार्यालय के साथ स्टेशन पर बढ़ी सुविधा

मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के भवन का निर्माण कार्यदायी संस्था-उत्तर प्रदेश, प्रोजेक्ट्स कार्पोरेशन लिमिटेड, गोरखपुर ने पूरा कराया है। 298.19 लाख रुपये की लागत से बने भवन में कामकाज हो रहा है। वहीं शहर में बस स्टेशन भी बेहतर ढंग से संचालित हो रहा है। यात्रियों की सुविधा के लिए बसों की संख्या भी बढ़ा दी गई है। उधर, ड्रग वेयर हाउस भी संचालित हो रहा है।

शहर में आधुनिक पार्क मिला, टहलने में सहूलियत

शहर में आधुनिक सुविधाओं से युक्त पार्क बनकर तैयार है। इसमें लोग टहलने आते हैं। सक्सेना चौक पर बने पार्क में सेल्फी प्वांट से लेकर बैठने आदि की सुविधा है। वहीं महिला अस्पताल के पास राम मनोहर लोहिया पार्क भी आकर्षक बनाया गया है। यहां शहर के लोग सुबह शाम टहलने आते हैं। वहीं दूसरी ओर पार्क के साथ ही कलक्ट्रेट परिसर में कार्य चल रहा है।

प्रमुख विकास कार्य एक नजर में
-गोरखपुर सोनौली हाईवे
- महराजगंज ठूठीबारी हाईवे
-कलक्ट्रेट परिसर में ऑडिटोरियम निर्माण
-नेता जी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय
-आनंदनगर-महराजगंज-घुघली रेल मार्ग
-जिला अस्पताल परिसर में क्रिटीकल केयर यूनिट
-बकुलडिहा पुल का निर्माण
-इंट्रीग्रेटेड चेकपोस्ट का निर्माण
जिले में विकास को गति दी जा रही है। आने वाले समय में जनपद विकास का रोल माॅडल बनेगा। अधूरे कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं। वहीं तमाम परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं। नए साल में जनपदवासियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
-अनुनय कुमार झा, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed