फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Maharajganj police got first place in the monthly ranking for the ninth time

Maharajganj News: मासिक रैंकिंग में महराजगंज पुलिस को नौवीं बार प्रथम

Fri, 09 Jan 2026 01:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Maharajganj police got first place in the monthly ranking for the ninth time
जनपद के 17 थाने भी रहे उत्कृष्ट श्रेणी में
विज्ञापन

महराजगंज। राज्य स्तर पर जारी नवीनतम समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली रिपोर्ट में जनपद महराजगंज पुलिस ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जनपद के 17 थानों ने भी उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया है।

पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना ने बताया कि आईजीआरएस प्रणाली के अंतर्गत जनता की शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को प्राथमिकता दी जाती है। महराजगंज पुलिस ने सभी शिकायतों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित किया। उन्होंने बताया कि समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली रिपोर्ट में महराजगंज पुलिस ने इस वर्ष 9वीं बार प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रत्येक थाना स्तर पर शिकायतों की सतत निगरानी, अधिकारियों की जवाबदेही व तकनीकी संसाधनों के प्रभावी उपयोग से यह उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त हुआ है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह उपलब्धि पूरी टीम के सामूहिक प्रयास, अनुशासन, जनसेवा के प्रति समर्पण का परिणाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed