फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Maharajganj: 3 youths died, one injured in a road accident

Maharajganj : तेज रफ्तार बाइकों की आपस में टक्कर, तीन युवकों की मौत, चौथा गंभीर रूप से घायल

Sat, 02 Aug 2025 12:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, महाराजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, महाराजगंज Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 02 Aug 2025 12:18 AM IST
सार

इसमें बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने हुए थे।

विज्ञापन
Maharajganj: 3 youths died, one injured in a road accident
हादसे के बाद... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के सेमरा चंदौली के पास तेज रफ्तार बाइकों की आपस में टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने हुए थे।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, पहली बाइक पर भिटौली थाना क्षेत्र के परसा खुर्द निवासी तबारक 25 और अरमान 23 परतावल से अपने घर परसा खुर्द जा रहे थे। दूसरी बाइक पर नगर पंचायत परतावल महंत अवैद्यनाथ नगर वार्ड निवासी चचेरे भाई राजन 22 और आनंद 24 महराजगंज से वापस परतावल आ रहे थे। 
विज्ञापन


परतावल महराजगंज मार्ग पर सेमरा चंद्रौली गांव के पास दोनों बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें राजन, आनंद और तबारक की मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल अरमान को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है। घटना के बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। 


उधर, घटना के बारे में जानकारी मिलने के बाद जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा भी मौके पर पहुंचे। घटनाक्रम से अवगत होने के बाद मृतक परिजनों की हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed