{"_id":"6990e294b272d074a006ffa8","slug":"madrasa-board-examination-of-six-subjects-on-the-last-day-maharajganj-news-c-206-1-go11002-171632-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदरसा बोर्ड : आखिरी दिन छह विषयों की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदरसा बोर्ड : आखिरी दिन छह विषयों की परीक्षा
विज्ञापन
पहले बैच में 433 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
कड़ी परीक्षा के बीच संपन्न हुई परीक्षाएं
महराजगंज। मदरसा बोर्ड की परीक्षा के आखिरी दिन कुल छह विषय की परीक्षा संपन्न हुई। पहली पाली में मुंशी जमात (सेकेंडरी कक्षा) में 433 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली मौलवी जमात (सीनियर सेकेंडरी) में 77 अनुपस्थित रहे।
मदरसा बोर्ड की परीक्षा इस बार सोमवार से जनपद के कुल आठ केंद्रों पर सोमवार से दोनों पालियों में प्रभावी की गई। मुंशी जमात की परीक्षा जहां पहले पाली में हुई वहीं दूसरे पाली में मौलवी जमात की परीक्षाएं हुई। इसबार सभी केंद्र सीसीटीवी की निगरानी में रहे। जनपद स्तर व राज्य स्तर पर कंट्रोल रूप से परीक्षा की पूरी निगरानी रखी गई। शुचिता बनाए रखने के लिए तीन सेक्टर मजिस्ट्रेट व तीन सचल दस्त पूरी परीक्षा के लिए मुस्तैद किए गये थे। शनिवार मुंशी जमात के लिए छह वैकल्पिक विषयों की परीक्षा हुई। इसमें गणित, अंग्रेजी सहित अन्य आधुनिक विषय शामिल रहे।
मुंशी परीक्षा ए लिए दर्ज 1738 के सापेक्ष उपस्थिति सिर्फ 1305 विद्यार्थियों की हुई। इसमें 509 बालक व 796 बालिकाएं सम्मिलित हुई। 189 बालक व 244 बालिकाए कुल 433 अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार दूसरी पाली सीनियर सेकेंडरी में 484 के सापेक्ष 135 बालक व 272 बालिकाओं संग 407 की उपस्थिति रही। 35 बालक व 42 बालिकाएं अनुपस्थित रहीं। 77 अभ्यर्थी परीक्षा से नदारद रहे।
विज्ञापन
वर्जन
जनपद में शांति पूर्ण तरीके से मदरसा बोर्ड की परीक्षा संपन्न कराई गई। कुल आठ केंद्र बनाए गये थे जिनकी निगरानी जनपद व राज्य स्तर के कंट्रोल रूम से रखी गई।
-तन्मय पांडेय, डीएमओ।