फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   made samosa of 3.78 quintal

सिसवा के युवाओं ने 3.78 क्विंटल का समोसा बनाया

Wed, 13 Jul 2016 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 13 Jul 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
made samosa of 3.78 quintal
12 सदस्यीय युवाओें की टीम ने दुनिया का सबसे बड़ा 3.78 क्विंटल का समोसा बनाने का दावा किया। - फोटो : अमर उजाला
सिसवा बाजार। जनपद और सिसवा कस्बे को विश्व पटल पर स्थापित करने के उद्देश्य से मंगलवार को गोपालनगर निवासी रीतेश सोनी की 12 सदस्यीय युवाओें की टीम ने दुनिया का सबसे बड़ा 3.78 क्विंटल का समोसा बनाने का दावा किया। युवाओं की टीम ने 15 घंटे 45 मिनट के अनवरत प्रयास के बाद समोसा बन कर तैयार हुआ। इतने बड़े समोसे को देखने के लिए पूरे दिन लोगों का तांता लगा रहा। हालांकि कुछ देर बाद समोसा किनारे से फट गया। 
विज्ञापन


सोमवार शाम 6 बजे युवाओं की टीम के रीतेश सोनी, नवीन तिवारी, अभिषेक सोनी, विवेक मद्धेशिया, गोपाल, कन्हैया वर्मा, रामानंद वर्मा, नवीन मद्धेशिया, राजेश वर्मा, किशन सोनी, भानु गुप्ता और दुर्गेश केसरी ने सबसे पहले कस्बे के श्री आदि शक्ति भुअरी माता मंदिर पर मत्था टेक कर माँ का आशीर्वाद मांगा। इसके बाद समोसा बनाने में जुट गए।
विज्ञापन


टीम ने दो क्विंटल आलू उबाला। उसे मसल कर उसमें दो किलो मूंगफली दाना, डेढ़ किलो लाल मिर्च, एक किलो धनिया, पांच किलो नमक, 500 ग्राम जायका, दो किलो लहसुन, पांच किलो हरी मिर्च, 250 ग्राम पंचफोरन और 500 ग्राम हल्दी मिलाकर मसाला तैयार किया। इसके बाद डेढ़ क्विंटल मैदे में 20 किलो वनस्पति का मोयन मिलाकर लकड़ी के बेलनों से मैदे की ढाई इंच मोटी परत बनाने में जुट गए। रात 12 बजे के करीब मैदे की परत तैयार हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो घंटे कठिन परिश्रम से मसाले को मैदे की परत में लपेटकर उसे समोसे का आकार दिया गया। इसके बाद समोसे को 8 फुट चौड़े, 9 फुट लंबे और 6 इंच मोटी लोहे की शीट से बने कड़ाहे में रखा गया। उसके बाद खौलते रिफाइंड ऑयल को समोसे के ऊपर गिराकर उसे तलने की कोशिश में जुट गए। यह प्रक्रिया बार-बार दोहराई गई। मंगलवार सुबह 10 बजे समोसा बनकर तैयार हो गया। हालांकि कुछ देर बाद समोसा किनारे से फट गया। रीतेश सोनी और उनकी टीम दुनिया का सबसे बड़ा समोसा बनाने का दावा कर रही है। हालांकि गिनीज बुक ऑफ द वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम या प्रशासन का कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed