फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Made people aware about voting by making rangoli

Maharajganj News: रंगोली बनाकर मतदान के प्रति किया जागरूक

Sun, 19 May 2024 04:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2024 04:10 AM IST
विज्ञापन
Made people aware about voting by making rangoli
महराजगंज। लोकसभा चुनाव में बढ़चढ़ कर मतदान करने की जागरूकता के लिए स्कूली छात्राओं ने रंगोली बनाने के साथ जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान सभी लोगों को मतदान दिवस पर घर से निकल कर बूथ तक जाने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन


शनिवार को मतदाताओं को जागरूक करने के लिए गिरिजा देवी कन्या इंटर कॉलेज श्यामदेउरवां में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विद्यालय की छात्राओं ने प्रतिभाग किया और अलग-अलग तरीके की रंगोली बनाई गईं। इसमें ‘पहले मतदान फिर कन्यादान’ की प्रेरणा दी गई।
विज्ञापन


प्रबंधक मनोज पांडेय ने कहा कि मतदाताओं को जागरूक करने के लिए चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान में इस बार बालिकाओं की भागीदारी प्रमुखता से देखी जा रही है। अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं की ओर से विभिन्न प्रकार की रंगोली बनाई गई। किसी रंगोली में ग्रामीण अंचल का चित्रण करते हुए घर में बैठी बहुओं को मतदान के लिए प्रेरित करते हुए दिखाया गया तो किसी में लालच से बचकर मतदान करने की प्रेरणा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed