{"_id":"66145adeffa11ecc5f026d74","slug":"made-people-aware-about-voting-by-holding-awareness-rally-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-119566-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: जागरूकता रैली निकाल कर मतदान के प्रति जागरूक किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: जागरूकता रैली निकाल कर मतदान के प्रति जागरूक किया
Tue, 09 Apr 2024 02:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 09 Apr 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
नौतनवा। सोमवार को नौतनवा इंटर काॅलेज नौतनवा के एनसीसी कैडेट्स ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी नंद प्रकाश मौर्य ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली काॅलेज परिसर से निकलकर पुरानी नौतनवा, रेलवे स्टेशन चौराहा से होकर नगर में भ्रमण करते हुए काॅलेज परिसर लौटी। इस दौरान एनसीसी कैडेट्स ने बैनर पोस्टर, श्लोगन लिखी तख्ती लेकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि मतदान करना हम सबका अधिकार है, इसलिए सभी लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करें। किसी के बहकावे में न आए और लोगों को मतदान करने के प्रति जागरूक करें। इस मौके पर मेजर जगदीश यादव, राम आशीष यादव, मुखलाल गुप्ता, प्रदीप कुमार मिश्रा, सागर सरोज मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन