{"_id":"66492324a07d43457e0b5fd4","slug":"lover-and-girlfriend-caught-at-gorakhpur-railway-station-at-midnight-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-122731-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: आधी रात गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर पकड़े गए प्रेमी प्रेमिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: आधी रात गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर पकड़े गए प्रेमी प्रेमिका
Sun, 19 May 2024 03:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 19 May 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
अड्डा बाजार। नौतनवा थानांतर्गत एक गांव के युवक-युवती शुक्रवार रात घर से भाग निकले। रात दो बजे में युवती के परिजनों ने गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर उन्हें पकड़ लिया। दोनों को गांंव लाए। बताया गया कि युवती के पिता और भाई मुंबई में रहते हैं। सौतेली मां मायके में और युवती ननिहाल में रहती है। युवती 15 दिन पूर्व चाचा के घर शादी समारोह में शामिल होने आई थी। इसी दौरान गांव के युवक से प्रेम हो गया। दोनों रात के वक्त घर से भाग निकले। रात के एक बजे गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर युवक-युवती को गांव के ही दूसरे युवक ने देख लिया। दोनों को पुलिस को सौंप युवती के परिजनों को मोबाइल से जानकारी दी। इसके बाद लखनऊ फ्लाइट पकड़ने चला गया। परिजन रातों रात गोरखपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे, और पुलिस से छुड़ाकर दोनों को गांव लाए। चर्चा है कि शनिवार सुबह युवक घर छोड़कर भाग गया है। युवती के परिजन निकाह करने का दबाव बना रहे हैं। संपतिहा चौकी इंचार्ज भागवत चौधरी ने बताया कि फोन से सूचना मिली है। तहरीर मिलने पर अगली कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन