फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   loot

स्वर्ण व्यवसायी पिता-पुत्र को लूटा

Fri, 05 Mar 2021 12:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
loot
पुलिस ने मामले को संदिग्ध बताया, कहा- मामले की जांच कर रही है
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। कोतवाली क्षेत्र के मुडिला चौधरी गांव के बाइक सवार स्वर्ण व्यवसायी पिता-पुत्र को लाठी के बल पर लूटने की मामला सामने आया है। वारदात बृहस्पतिवार शाम सात बजे की है। वारदात से घबराए पिता-पुत्र ने पुलिस चौकी भिटौली पहुंचकर घटना की जानकारी दी।

धरमपुर गांव निवासी गोरख वर्मा और इनका पुत्र राजन सोहरौना तिवारी स्थित आभूषण की दुकान से बृहस्पतिवार शाम 7 घर जा रहे थे। पिता पुत्र बाइक पर सवार होकर रकम एवं सोने चांदी के आभूषण लेकर घर के लिए जा रहे थे। रास्ते में सुनसान स्थान पर मुडिला गांव के पास कार सवार बदमाशों ने बाइक को ओवरटेेक करके रोक दिया। गोरख वर्मा ने बताया कि बदमाशों लाठी-डंडे से मारपीट कर रकम समेत आभूषण ले लिया और फरार हो गए। खबर लिखे जाने तक पीड़ित की ओर से कोतवाली पुलिस को तहरीर देने की कार्रवाई की जा रही थी। सीओ सदर राजू कुमार साव ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। मामले की जांच की जा रही है। जो तथ्य आएंगे उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed