फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Long queue to get Aadhaar card made, people remain worried

Maharajganj News: आधार कार्ड बनवाने के लिए लगी लंबी कतार, लोग रहे परेशान

Sat, 14 Sep 2024 04:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 14 Sep 2024 04:32 AM IST
विज्ञापन
Long queue to get Aadhaar card made, people remain worried
लक्ष्मीपुर ब्लाक में आधार कार्ड बनवाने के लिए उमड़ी भीड़।
लक्ष्मीपुर। स्थानीय ब्लाॅक मुख्यालय पर शुक्रवार को आधार कैंप लगा, जिसमें तीन आधार मशीनें लगाई गईं। परिसर में हजारों की भीड़ जुटने से आधार कर्मियों और ग्रामीणों को काफी दिकक्तों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, ग्रामीण इलाकों में आधार कार्ड बनवाने के लिए लोगों को लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ा। इस वर्ष पहली बार आधार कैंप लगा है। उचित प्रबंधन न होने के कारण दिनभर लोगों को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन


बच्चों के पास जन्म प्रमाणपत्र न होने के कारण कुछ ही बच्चों का आधार बन पाया है। कई लोग बिना किसी छाया या पेयजल व्यवस्था के धूप में खड़े रहे। रोशन, पूजा, अल्का, रोशनी, इरसाद, पंकज सहित कई ग्रामीणों का कहना है कि आधार कार्ड बनवाने के लिए वे कई दिनों से कतार में खड़े हो रहे हैं, लेकिन बार-बार तकनीकी खामियों और ज्यादा भीड़ की वजह से उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाल विकास परियोजना अधिकारी लक्ष्मीपुर अनुराग कुमार ने बताया कि अधिक भीड़ की वजह से दिक्कतें हो रही हैं। कैंप में तीन मशीनें एक साथ लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed