फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Lives dying on the streets at high speed

तेज रफ्तार से सड़कों पर दम तोड़ रहीं जिंदगियां

Sun, 10 Jan 2021 11:41 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Lives dying on the streets at high speed
तेज रफ्तार से सड़कों पर दम तोड़ रहीं जिंदगियां
विज्ञापन

दो माह के भीतर अलग-अलग हादसों में पांच लोगों की चली गई जान
संवाद न्यूज एजेंसी
नौतनवां (महराजगंज)। कोहरे को चीरकर आगे बढ़ने और प्रकृति को चुनौती देने के जुनून से मार्ग दुर्घटनाओं में काफी इजाफा हो रहा है। लोगों की जाने-अनजाने में की जाने वाली लापरवाही न सिर्फ तेजी से मानव जीवन को लील रही है, बल्कि उनके साथ-साथ अन्य मासूम राहगीरों की भी हंसती-खेलती गृहस्थी को तबाह कर उनके आश्रितों को पूरी जिंदगी रोने पर विवश कर दे रही है।
नौतनवां कस्बे से होकर गुजरने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग भी उन तमाम सड़कों में से एक है, जिसपर नियम से खिलवाड़ करने वाले न जाने कितने लोग काल के गाल में समा गए। हादसों पर यदि नजर डालें तो इनमें अधिकतर मामले तेज रफ्तार की होड़ तथा नियमों की अनदेखी की ही कहानी बयां करते हैं।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी अजय सिंह चौहान ने बताया कि यातायात नियम का पालन करने के लिए लोगों को जागरूक किया जाता है। नियम का पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई भी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो माह के भीतर हुए हादसों पर एक नजर
केस नंबर 1- 17 नवंबर की शाम खेत से काम कर घर लौट रही बगहा निवासी बुशरा खातून (9) राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ग्राम मुड़िला में बाइक की ठोकर से घायल हो गई। इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
केस नंबर 2- 30 नवंबर की देर शाम एक चार पहिया वाहन ने छपवा स्थित टोल प्लाजा के पास जोलसू (40) निवासी तिलसरी गेरे, झारखंड को ठोकर मार दिया। गोरखपुर ले जाते समय उनकी मौत हो गई।
केस नंबर 3- 15 दिसंबर की शाम नौतनवां से जमीन की रजिस्ट्री करा बाइक से घर जा रही कैंपियरगंज थाना के भौराबारी गांव की सुभावती देवी (65) को बनैलिया मंदिर चौराहे के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक ने ठोकर मार दिया। इसमें महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

केस नंबर 4- 28 दिसंबर की दोपहर एनएच पर कुरहवा खुर्द में एक तेज रफ्तार ट्रक की ठोकर से पुतरी देवी (65) की मौके पर ही मौत हो गई।
केस नंबर 5- 1 जनवरी की देर शाम राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित ग्राम मुड़िला में दो बाइक की भिड़ंत में अरविंद गौड़ (21) निवासी राजेंद्र नगर कस्बा नौतनवां गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed