फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Lifter breaks down in Tehsil, worker injured

Maharajganj News: तहसील में टूटकर गिरा लिफ्टर, कर्मी घायल

Wed, 24 Dec 2025 01:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Lifter breaks down in Tehsil, worker injured
नौतनवा। तहसील परिसर में मंगलवार की दोपहर खराब स्ट्रीट लाइट बदलने के दौरान नगर पालिका का सरकारी लिफ्टर अचानक टूटकर नीचे गिर गया। इस घटना में आउटसोर्सिंग पर तैनात विद्युतकर्मी रमेश श्रीवास्तव निवासी सरोजनी नगर गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं आसपास मौजूद लोगों ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि घटना के दौरान तहसील में भीड़ कम थी, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टला। इस घटना में दो अधिवक्ताओं की चारपहिया वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गई। घायल कर्मचारी को इलाज के लिए तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना पर नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव, चेयरमैन बृजेश मणि त्रिपाठी, अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार सरोज एवं किसान नेता नागेंद्र शुक्ला समेत सभासदों ने तत्काल अस्पताल पहुंच घायल कर्मी का हाल जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed