{"_id":"62b8a74d47fcf135ed5ecfea","slug":"lessyness-in-developments-work-maharajganj-news-gkp441741465","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यो की पड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यो की पड़ताल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास गति पर छाई सुस्ती
महराजगंज। निचलौल क्षेत्र के नौनिया गांव में राजकीय इंटर कॉलेज, फायर स्टेशन और विद्युत उपकेंद्र का निर्माण किया जा रहा है। शनिवार को पड़ताल की गई तो पता चला कि तीनों परियोजनाएं अभी अधूरी हैं। निर्माण की गति इतनी सुस्त है कि लोगों को लगता है कि परियोजनाओं को पूरा होने में अभी दो साल तक का समय लग सकता है। हालांकि, कार्यदायी संस्थाओं का दावा है कि काम जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
तीनों निर्माणाधीन परियोजनाओं की पड़ताल से जानकारी मिली कि राजकीय इंटर कॉलेज को इसी साल मार्च में बनकर तैयार हो जाना चाहिए था, लेकिन अभी इसमें कई कार्य अधूरे हैं। कार्यदायी संस्था 90 फीसदी काम होने की बात कहती है, परंतु मौके पर देखने पर लगता है कि अभी 30 फीसदी काम होना बाकी है। इसी तरह विद्युत उपकेंद्र को इस साल जून में पूरा हो जाना चाहिए था, लेकिन दो साल बाद भी 30 फीसदी कार्य होने का दावा किया जा रहा है। इस गति से तो 70 फीसदी कार्य होने में तीन साल लग जाएंगे। तब तक लोगों को बिजली से संबंधित परेशानियों को झेलना पड़ेगा। वहीं, फायर स्टेशन को पूरा होने में अभी तीन माह का समय है, लेकिन इसका भी कार्य 50 फीसदी ही हो पाया है। यदि कार्य इसी गति से होता रहा तो शेष कार्य पूरा होने में दो साल तो लग ही लाएंगे।
---
राजकीय इंटर कॉलेज : निर्माण की समय अवधि खत्म, काम जारी
सीमावर्ती क्षेत्रों में शिक्षा की स्थिति को मजबूत बनाने के लिए वर्ष 2020 में सरकारी योजना के तहत 277.24 लाख रुपये से राजकीय इंटर कालेज का निर्माण शुरू किया गया है। इसे मार्च 2022 में बनकर तैयार हो जाना चाहिए था, लेकिन अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस यूनिट 14 उत्तर प्रदेश जल निगम गोरखपुर है। अवर अभियंता केएन सिंह का कहना है कि 90 फीसदी कार्य को पूरा कर लिया गया है। जल्द ही कॉलेज विभाग को हैंडओवर कर दिया जाएगा। हालांकि, हकीकत यह है कि अभी कई सारे कार्य अधूरे हैं, जिन्हें पूरा होने में समय लगेगा। नौनिया गांव निवासी सुग्रीव का कहना है कि जिस गति से निर्माण कार्य किया जा रहा है उससे तो लगता है कि अभी एक साल से अधिक समय लग जाएगा।
विज्ञापन
--------------
विद्युत उपकेंद्र : निर्माण अवधि पूरी, कार्य हुआ 30 फीसदी
इलाके की बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने के उद्देश्य से करीब दो वर्ष पहले उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन लिमिटेड की ओर से 132/33 केवी की क्षमता का विद्युत उपकेंद्र का निर्माण शुरू किया गया था। इसकी लागत करीब 40 करोड़ रुपये बताई जा रही है। कार्यस्थल पर लगे बोर्ड के मुताबिक निर्माण कार्य को 30 जून 2022 को पूरा हो जाना था, लेकिन अभी तक केवल बाउंड्रीवाल का निर्माण हो सका है। मौके पर मौजूद साइट इंजीनियर समीर खान ने बताया कि 30 फीसदी निर्माण कार्य पूरा हो गया है। छह महीने में कार्य को पूरा करा लिया जाएगा। वहीं, बनौनिया गांव के सुग्रीव ने बताया कि निर्माण तेज गति से नहीं किया जा रहा है। इससे इसके बनने में अधिक समय लग जाएगा।
-----------------------
फायर स्टेशन : समय अवधि बीतने में तीन माह शेष, निर्माण केवल 50 फीसदी
सात करोड़ रुपये से करीब डेढ़ वर्ष पहले फायर स्टेशन का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। इसका निर्माण कार्य पूरा होने में महज तीन महीने बचे हैं, लेकिन आधे से ज्यादा कार्य बाकी है। इतना ही नहीं कार्यस्थल पर जिम्मेदारों द्वारा निर्माण कार्य के लिए बोर्ड भी नहीं लगाया गया है। चहारदीवारी पूरी नहीं बनी है। भवन की एक मंजिल बनी है, दूसरी मंजिल की छत नहीं लगी है। अवर अभियंता आरपी शुक्ला का कहना है कि करीब 50 फीसदी तक निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। निर्माण कार्य में तेजी लाई जाएगी। भरवलिया गांव के सुरेश ने कहा कि निर्माण तेज गति से कराने के लिए जिम्मेदार गंभीर नहीं हैं।