फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Leopard spotted near Gangvaliya village for three days; villagers in a state of panic.

Maharajganj News: गंगवलिया गांव के पास तीन दिन से दिख रहा तेंदुआ, दहशत में ग्रामीण

Mon, 14 Sep 2026 01:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Leopard spotted near Gangvaliya village for three days; villagers in a state of panic.
सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग की उत्तरी चौक रेंज के गंगवलिया के ग्रामीणों में दहशत
विज्ञापन

नौतनवा। गंगवलिया गांव के मोतीपुर कोमर टोले के पास तेंदुआ दिखाई देने की सूचना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार पिछले तीन दिनों से जंगल के किनारे तेंदुआ दिखाई दे रहा है। सूचना मिलने पर वन विभाग सक्रिय हो गया है। यह क्षेत्र सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग की उत्तरी चौक रेंज के घोड़हवा बीट तहत आता है।
रविवार की शाम उत्तरी चौक रेंज के रेंजर रविन्द्र प्रताप सिंह ने वनकर्मियों के साथ जंगल के किनारे गश्त किया। टीम ने तेंदुए की मौजूदगी वाले क्षेत्र का निरीक्षण करने के साथ ही आसपास के ग्रामीणों से जानकारी ली। इसके बाद वनकर्मियों ने गांव में पहुंचकर ग्रामीणों को वन्यजीवों से बचाव और सुरक्षा के उपायों के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन

रेंजर के साथ वन दरोगा राजेश श्रीवास्तव, वन दरोगा कपिल मुनि मिश्रा, वन रक्षक अभिषेक वाजपेई सहित अन्य वनकर्मी मौजूद रहे। रेंजर रविन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि गंगवलिया गांव के पास जंगल के किनारे तेंदुआ दिखाई देने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर स्थिति की जानकारी ली गई और ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए जागरूक किया गया। वन विभाग की टीम क्षेत्र में निगरानी बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed