फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Leopard returned to the forest, got relief

Maharajganj News: जंगल की ओर लौटा तेंदुआ, मिली राहत

Tue, 04 Feb 2025 07:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 04 Feb 2025 07:16 PM IST
विज्ञापन
Leopard returned to the forest, got relief
निचलौल। क्षेत्र के बजही गांव स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर और इससे सटे आबादी के इर्द-गिर्द बीते दो दिन से तेंदुआ शिकार के लिए घूमता रहा। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों और लोगों में दहशत हो गई थी।
विज्ञापन

वन कर्मियों की सतर्कता और शिकार में असफल रहने पर तेंदुआ जंगल की ओर लौट गया है, क्योंकि तीसरे दिन लोगों को तेंदुआ नहीं दिखा। मंगलवार को अस्पताल के एएनएम रश्मि सिंह, मंजू मौर्या के अलावा अमरसेन मौर्या, शालिनी आदि ने बताया कि शनिवार की रात एक तेंदुआ शिकार की तलाश में जंगल से निकलकर अस्पताल परिसर में आ पहुंचा था जो दो दिनों तक शिकार के लिए अस्पताल और इससे सटे आबादी के इर्द-गिर्द विचरण करता रहा, लेकिन शिकार करने में असफल रहा।
विज्ञापन

इतना ही नहीं वन कर्मियोें ने भी तेंदुए की निगरानी शुरू कर दी थी। आशंका जताया जा रहा है कि तेंदुआ जंगल की ओर लौट गया है। निचलौल वन क्षेत्राधिकारी सुनील राव ने कहा कि तेंदुए की निगरानी में टीम लगी है। तीसरे दिन तेंदुआ नहीं दिखाई दिया है। ऐसा लग रहा है कि वह जंगल की ओर लौट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed