{"_id":"62f4b0a74fd89c61c968c3d3","slug":"leopard-killed-boy-who-went-to-feed-goat-on-edge-of-forest","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj: जंगल के किनारे बकरी चराने गए बालक को तेंदुए ने मार डाला, दहशत में ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj: जंगल के किनारे बकरी चराने गए बालक को तेंदुए ने मार डाला, दहशत में ग्रामीण
Thu, 11 Aug 2022 01:02 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 11 Aug 2022 01:02 PM IST
सार
शव का सिर धड़ से अलग मिला और कुछ सिर तथा शरीर का कुछ हिस्सा खा लिया था। ग्रामीणों के मुताबिक तेंदुआ शव के पास ही बैठा था लेकिन ग्रामीणों के शोर मचाने पर जंगल की तरफ चला गया। परिजन शव को जंगल से बाहर लाए।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोहगीबरवा वन्यजीव उत्तरी चौक रेंज के समीप बसा गांव चकदह के बेलभार में दस वर्षीय बालक को तेंदुए ने जंगल में ले जाकर मार डाला। गुरुवार सुबह लगभग सात बजे बालक का शव झाड़ी के बीच बरामद हुआ। गांव के लोगों में दहशत है। लोगों के अनुसार बालक को मारने के बाद तेदुआ जंगल में चला गया। वन विभाग एवं पुलिस टीम गश्त कर रही है। गांव के लोगों को बाहर अकेले नहीं जाने का आह्वान किया जा रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, सोहगी बरवा वन्यजीव प्रभाग उत्तरी चौक रेंज के घोड़ाहवा बीट के जंगल से सटे गांव चकदह टोला बेलभार के गांव के पिंटू यादव का 10 वर्षीय बेटा अमित यादव बीते बुधवार शाम लगभग चार बजे जंगल के किनारे बकरी चराने गया था। बकरी चरते हुए जंगल की तरफ गई तो झाड़ी में छिपा तेंदुआ ने जंगल में खींच ले गया। जब वह देर शाम घर नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजना शुरू किया। जब नहीं मिला तो लोग रात में जंगल में भी खोजा लेकिन पता नहीं चला।
विज्ञापन
गुरुवार सुबह गांव के लोग जंगल में खोजना शुरू किया तो बघेला नदी के पार जंगल की झाड़ी में शव मिला। शव का सिर धड़ से अलग मिला और कुछ सिर तथा शरीर का कुछ हिस्सा खा लिया था। ग्रामीणों के मुताबिक तेंदुआ शव के पास ही बैठा था लेकिन ग्रामीणों के शोर मचाने पर जंगल की तरफ चला गया। परिजन शव को जंगल से बाहर लाए।
विज्ञापन
जानकारी मिलते ही भरी संख्या में ग्रामीण जुट गए। सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार राय मयफोर्स पहुंच गए उसके बाद तहसीलदार मुकेश कुमार सिंह, डिप्टी रेंजर राकेश कुमार आदि पहुंचे। रेंजर राम बरन यादव ने बताया कि वन विभाग की जंगल के किनारे गश्त कर रही है।