{"_id":"663d5b1b6cf9794e97044a24","slug":"leopard-entered-the-house-and-caught-the-goat-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-122100-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: तेंदुआ घर में घुसकर बकरी को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: तेंदुआ घर में घुसकर बकरी को दबोचा
Fri, 10 May 2024 04:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 10 May 2024 04:54 AM IST
विज्ञापन
नौतनवा। सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग उत्तरी चौक रेंज के जंगल के किनारे बसे गांव सेमरहवा टोला बरतानी में तेंदुआ एक बार फिर तांडव मचाया। बुधवार की देर रात एक घर में घुसकर एक बकरी को दबोच लिया। ग्रामीणों के के शोर मचाने के बाद छोड़कर जंगल की तरफ चला गया। जानकारी के मुताबिक चकदह गांव के बरतानी टोले पर बुधवार की रात लगभग एक बजे तेंदुआ राधे राजभर के घर में घुसकर बकरी को दबोच लिया। आवाज सुनकर परिजन जाग गए और शोर मचाने लगे। शोर सुनकर ग्रामीण भी जाग गए और एकत्रित हो कर टार्च जलाकर शोर मचाने लगे तब जाकर तेंदुआ बकरी को छोड़कर जंगल में चला गया। तेंदुआ गांव में घुसने पर ग्रामीणों में दहशत बना हुआ है। संवाद
विज्ञापन