फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Leopard attacked a farmer who was irrigating his field

Maharajganj News: खेत की सिंचाई कर रहे किसान पर तेंदुए ने किया हमला

Mon, 26 Aug 2024 06:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 26 Aug 2024 06:44 PM IST
विज्ञापन
Leopard attacked a farmer who was irrigating his field
महराजगंज/नौतनवा। जंगल के किनारे सटे गांव रामनगर के पोखरहवा टोले के पास सब्जी के खेत की सिंचाई कर रहे किसान पर तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने शोर मचाया तो तेंदुआ जंगल में चला गया। गांव के लोगों में दहशत है। लोग खेत की ओर जाने से डर रहे हैं।
विज्ञापन

सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग उत्तरी चौक रेंज के टेढ़ी घाट बीट के जंगल के किनारे रामनगर गांव के थवई टोला निवासी विरेंद्र पासवान (50) का पोखरहवां टोले पर जंगल के किनारे खेत है, जहां सब्जी की खेती करते हैं। सोमवार सुबह सात बजे गोभी के पौधे की सिंचाई कर रहे थे। जंगल से निकलकर तेंदुआ अचानक हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल गए। उनके सिर, हाथ, पीठ पर गहरे घाव हो गए, जिससे वह लहूलुहान हो गए।
विज्ञापन

उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास खेतों में मौजूद किसानों ने देखा तो एकजुट होकर लाठी-डंडा लेकर शोर मचाया तो तेंदुआ जंगल की तरफ चला गया। ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग, डायल 112 पुलिस, एंबुलेंस को सूचना दिया, लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा। आसपास के लोगों की मदद से परिजनों ने तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीर हालत देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पाकर एक घंटे बाद वनकर्मी तथा अड्डा बाजार चौकी पुलिस पहुंची। ग्रामीणों और पुलिस कर्मियों के साथ डिप्टी रेंजर राकेश कुमार, फारेस्ट गार्ड शिवशंकर उपाध्याय घटना स्थल पर गिरे खून तथा पद चिह्नों के आधार पर खेतों में तथा आसपास पता लगाया लेकिन तेंदुए का पता नहीं चला।

सब्जी के खेत में कार्य कर रहे एक व्यक्ति को तेंदुआ ने हमला कर घायल कर दिया। ग्रामीणों को एहतियात बरतने के लिए कहा गया है। वन क्षेत्र के आसपास गश्त बढ़ा दी गई है। लोगों से अपील की गई है कि अकेले जंगल के किनारे न जाएं।

-राकेश कुमार, डिप्टी रेंजर, उत्तरी चौक

तेंदुए के हमले से दहशत में किसान

नौतनवा। थाना क्षेत्र के गांव रामनगर के पोखरहवा टोले पर जंगल से सटे खेतों में तमाम किसान सब्जी की खेती किए हैं। सोमवार को सुबह सब्जी के खेत में पानी चला रहे किसान विरेंद्र पासवान पर हमला करने के बाद अन्य किसानों में दहशत का माहौल हैं। लोग खेतों में झोपड़ी डलाकर मचान बनाकर जंगली जानवरों से फसलों की रखवाली करते हैं। जयराम पासवान, राजेंद्र, विनोद मौर्य, संदीप मौर्य, जसोमति, रुक्मिणी आदि किसानों ने बताया कि तेंदुए के हमला से खेतों में जाने से डर लग रहा है। वहीं जंगली जानवरों से बचाने के लिए खेतों की रखवाली करने की भी समस्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed