{"_id":"62a39b11e0207f736b343555","slug":"lekhpal-suspension-order-from-dm-maharajganj-news-gkp439910528","type":"story","status":"publish","title_hn":"चकबंदी अधिकारी नियंत्रण कक्ष से सम्बद्ध, लेखपाल को निलंबित करने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चकबंदी अधिकारी नियंत्रण कक्ष से सम्बद्ध, लेखपाल को निलंबित करने का निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेखपाल को निलंबित करने का निर्देश
महराजगंज। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बैठक में प्रतिभाग न करने पर फरेंदा के चकबंदी अधिकारी अखिलेश कुमार को कोविड नियंत्रण कक्ष से संबद्ध कर दिया। जबकि भ्रष्टाचार की शिकायत पर पिपरा परसौनी के लेखपाल को निलंबित करने का निर्देश दिया। साथ ही इसकी निगरानी की जिम्मेदारी अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा को सौंपा।
वे शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में भूमि अधिग्रहण व चकबंदी कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सहायक चकबंदी आयुक्त नौतनवा को निर्देशित किया कि शिविर लगाकर विवादित मामलों को निस्तारित करना सुनिश्चित करें। फरेंदा व नौतनवा तहसील में धारा 52 के तहत चकबंदी का कार्य नियमों के तहत करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मानक के विपरीत नियमों व कार्यों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गोरखपुर से सोनौली तक फोर लेन सड़क व बाईपास के लिए भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई गतिमान है। जल्द ही महराजगंज से निचलौल तक फोरलेन के कार्य भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई शुरू होगी। इस दौरान एसडीएम रामसजीवन वर्मा, अपर एसडीएम मदन मोहन वर्मा, सहायक चकबंदी आयुक्त जगदीप यादव समेत अन्य जिम्मेदार मौजूद रहे।