{"_id":"64c8050942941a97c00a2c95","slug":"laxity-in-verification-tension-of-pension-to-the-elderly-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-3026-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सत्यापन में शिथिलता, वृद्धों को पेंशन की टेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सत्यापन में शिथिलता, वृद्धों को पेंशन की टेंशन
विज्ञापन
एक से दो साल बीतने के बाद भी नहीं हो सका सत्यापन, आवेदक परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। बुजुर्गों को पेंशन का लाभ देने के लिए भले ही समाज कल्याण विभाग को जिम्मेदारी दी गई है, मगर समय से सत्यापन न आने से वह भी लाभ देने में स्वयं को अक्षम बता रहा है। ग्रामीण व नगरीय क्षेत्र के 5924 आवेदक पेंशन के लाभ के लिए आवेदन कर चुके हैं, मगर अभी तक सत्यापन न आने से उनकी टेंशन बढ़ रही है।
जिले के सभी 12 ब्लॉकों व सात निकायों में वृदावस्था पेंशन के लिए कुल 5924 लोगों ने आवेदन किया है। ग्रामीण क्षेत्र के आवेदकों का आवेदन खंड विकास अधिकारियों के पोर्टल पर, जबकि नगरीय क्षेत्र के आवेदकों का आवेदन उप जिलाधिकारी के पोर्टल पर सत्यापन के लिए जाता है। मानकों के मुताबिक आवेदनों का 15 दिन में सत्यापन हो जाना चाहिए, मगर ग्रामीण व नगरीय क्षेत्र के ऐसे भी आवेदक हैं, जो आवेदन करने के एक से दो साल बाद भी पेंशन का लाभ प्राप्त नहीं कर सके हैं। पेंशन का लाभ न मिलने से वे काफी निराश हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
केस एक- मिठौरा ब्लॉक के ग्राम औराटार की रहने वाली रंभा ने 12 जुलाई 2022 को पेंशन के लिए आवेदन किया था, अभी तक उनका सत्यापन विभाग को प्राप्त नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि अभी तक पेंशन के न आने से उनकी समस्या बढ़ रही है।
केस दो- नगर पालिका परिषद महराजगंज के शास्त्रीनगर वार्ड की रहने वाली सावित्री ने पेंशन के लिए आवेदन 11 जुलाई 2021 को किया था, मगर उनका भी सत्यापन विभाग को प्राप्त नहीं हुआ है। इससे योजना व उसकी सार्थकता पर प्रश्नचिह्न खड़ा हो रहा है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
ब्लॉक व निकाय में इतने लंबित हैं आवेदन
बृजमनगंज ब्लॉक में 220,धानी में 408,घुघली में 699, लक्ष्मीपुर में 688, सदर में 82,मिठौरा में 1124,नौतनवां में 1029, निचलौल में 16,पनियरा में 44, परतावल में 189,फरेंदा में 47 व सिसवा में 224 आवेदन लंबित हैं। इसी प्रकार शहरी क्षेत्र में नगर पालिका महराजगंज में 244,नौतनवां में 197, सिसवां में 285 एवं नगर पंचायत निचलौल में 158, सोनौली में 104, फरेंदा में 97 व घुघली में 69 बुजुर्गों का आवेदन सत्यापन लंबित है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
बीडीओ व एसडीएम के स्तर पर 5,924 आवेदकों का सत्यापन लंबित है। सत्यापन रिपोर्ट आ जाए तो आवेदकों को लाभान्वित किया जाए।
-शंकरलाल, जिला समाज कल्याण अधिकारी
बुजुर्गों के सत्यापन से संबंधित आवेदन जिस भी ब्लॉक व तहसील में लंबित है, उससे जुड़े जिम्मेदार अधिकारी सत्यापन को त्वरित रूप से कराने का कार्य करें। शिथिलता पर जवाबदेही तय होगी।
संतोष कुमार राय, मुख्य विकास अधिकारी