फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Lawyers boycott judicial proceedings and raise slogans in the kidnapping case.

Maharajganj News: अपहरण मामले में अधिवक्ताओं ने न्यायिक बहिष्कार कर की नारेबाजी

Sat, 17 Jan 2026 02:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Lawyers boycott judicial proceedings and raise slogans in the kidnapping case.
नौतनवा। एक अधिवक्ता की भतीजी के अपहरण से जुड़े मामले में कोई कार्रवाई न होने के विरोध में शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर डीएम को संबोधित पत्र एसडीएम नवीन प्रसाद को सौंपकर कार्रवाई की मांग की। न्यायालय न चलने से शुक्रवार की समस्त पत्रावलियों में सुनवाई के लिए अग्रिम तिथि का निर्धारण किया गया।
विज्ञापन

रेवेन्यू बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विभूति प्रसाद यादव एवं सचिव शमसुद्दीन खान ने कहा कि एक अधिवक्ता की भतीजी का किसी युवक ने परिजनों के सहयोग से अपहरण कर लिया है। मामले में मुकदमा भी दर्ज है। मुकदमे में वांछित अन्य अभियुक्त खुलेआम घूम रहे हैं और पुलिस उनकी गिरफ्तारी करने में हीलाहवाली कर रही है। मामले को लेकर सीओ को भी पत्र दिया गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अधिवक्ताओं ने न्यायिक बहिष्कार और प्रदर्शन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष गिरीश चंद्र त्रिपाठी, आशीष श्रीवास्तव, रेयाज अहमद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed