फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Late-going students did not get admission

देर से स्कूल गए विद्यार्थियों को नहीं मिला प्रवेश

Fri, 15 Feb 2019 12:55 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Published by: राकेश पांडेय Updated Fri, 15 Feb 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
Late-going students did not get admission
देर से स्कूल गए विद्यार्थियों को नहीं मिला प्रवेश - फोटो : अमर उजाला
मिठौरा (महराजगंज)। निर्मला स्कूल के बच्चों को देर से स्कूल पहुंचने पर प्रवेश नहीं दिया गया। पढ़ाई किए बगैर बच्चों को लौटना पड़ा। छात्रों के मुताबिक महज 10 मिनट की देरी हुई तो गेट बंद कर दिया गया। स्कूल प्रशासन की मनमानी पर अभिभावकों ने नाराजगी जताई है। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को छात्र दिव्यांश जायसवाल, शिवम मौर्या, सत्यम आदि स्कूल पहुंचे तो गेट बंद मिला। छात्रों ने गेट खोलने का अनुरोध किया लेकिन स्कूल प्रशासन की ओर से देर से आने की बात कहा गया और गेट नहीं खोला गया। इसके चलते बच्चे मायूस होकर लौट गए। इसकी शिकायत छात्रों ने अभिभावकों से की। अभिभावक सोनू जायसवाल, दिग्विजय आदि का कहना था कि विद्यालय में पठन पाठन का कार्य सुबह नौ बजे शुरू होता है। मात्र दस मिनट देर होने के कारण एक घटे तक बच्चे गेट के बाहर खडे़ रहे और उन्हें अंदर प्रवेश भी नहीं दिया गया। स्कूल प्रशासन से अनुरोध के बाद भी कोई गंभीरता नहीं दिखाई गई। उनका कहना था कि इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की जाएगी। निर्मला स्कूल के फादर सवियो का कहना है कि नियम सबके लिए है। पढ़ाई के साथ अनुशासन भी जरूरी है। विलंब से आने के कारण कुछ छात्रों को स्कूल में प्रवेश नहीं दिया गया है। ऐेसा इसलिए किया गया है ताकि बच्चे समय से स्कूल आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed