{"_id":"617d3746c7b98a4d041d7db6","slug":"lapard-resque-centre-will-ready-in-madhawaliya-maharajganj-news-gkp414751556","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रस्ताव को मंजूरी, मधवलिया में बनेगा लेपर्ड रेस्क्यू सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रस्ताव को मंजूरी, मधवलिया में बनेगा लेपर्ड रेस्क्यू सेंटर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मधवलिया में बनेगा लेपर्ड रेस्क्यू सेंटर, प्रस्ताव मंजूर
महराजगंज। जनपद में तेंदुए को बेहतर ढंग से रखे जाने एवं उन्हें उचित इलाज मुहैया कराए जाने के लिए मधवलिया में लेपर्ड रेस्क्यू सेंटर बनाने की स्वीकृति मिल गई है। केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण (सेंट्रल जू अथारिटी) ने इसके निर्माण को हरी झंडी प्रदान कर दी है। प्रतिपूरक वनीकरण कोष प्रबंधन एवं योजना प्राधिकरण (कैंपा) द्वारा धन जारी किए जाने के बाद निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।
सोहगीबरवां वन्यजीव प्रभाग सीमावर्ती देश नेपाल, बिहार के वाल्मीकि नगर टाइगर रिजर्व तथा गोरखपुर वन प्रभाग से जुड़ा हुआ है। वन संपदा व वन्यजीव दोनों ही रूप से यह प्रभाग काफी विकसित है। प्रभाग में उपलब्ध भूमि के मद्देनजर वन विभाग के जिम्मेदारों ने लेपर्ड रेस्क्यू सेंटर स्थापित करने की योजना बनाई। विभागीय जिम्मेदारों ने सेंटर के लिए मधवलिया गोसदन में लगभग दस हेक्टेयर भूमि उपलब्ध कराने की सहमति प्रदान करते हुए प्रस्ताव शासन को भेजा था। शासन स्तर पर सभी औपचारिकता पूरी कराते हुए उच्चाधिकारियों ने इसे मंजूूूरी के लिए केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण को भेजा। वहीं, प्राधिकरण ने मुहर लगाते हुए स्वीकृति प्रदान कर दी है। अब सेंटर के निर्माण को लेकर कोई कागजी बाधा नहीं है बल्कि कैंपा योजना से धनराशि मिलने का इंतजार है।
धनराशि जारी होने के उपरांत कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड द्वारा निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। सोहगीबरवां वन्यजीव प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी पुष्प कुमार कांधला ने बताया कि केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण द्वारा लेपर्ड रेस्क्यू सेंटर निर्माण को लेकर स्वीकृति प्रदान की गई है। इससे स्थानीय स्तर पर तेंदुओं के संरक्षण व संवर्धन में काफी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
लगभग चार करोड़ 86 लाख होंगे व्यय
मधवलिया में लेपर्ड रेस्क्यू सेंटर के निर्माण पर लगभग चार करोड़ 86 लाख रुपये व्यय होंगे। कार्यदायी संस्था को यह कार्य अधिकतम तीन वर्ष में पूरा करना होगा। सेंटर के बन जाने से मधवलिया रेंज की रौनक काफी बढ़ जाएगी।
रेस्क्यू सेंटर में यह होगा निर्माण
वन विभाग द्वारा रेस्क्यू सेंटर के निर्माण में टाइप वन के चार आवास, टाइप टू के दो आवास व टाइप फोर के एक आवास, चहारदीवारी एवं मुख्य प्रवेश द्वार, शोकपिट व सेप्टिक टैंक, ट्यूबवेल, आंतरिक सड़क व पाथ-वे, वाटर ड्रेन का निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ ही रेनकटर हार्वेस्टिंग व स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था भी की जाएगी।