फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Land marked in Gabdua for ABC Center

Maharajganj News: एबीसी सेंटर के लिए गबड़ुआ में जमीन चिह्नित

Sun, 04 Jan 2026 01:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Land marked in Gabdua for ABC Center
गबड़ुआ में भूमि चिह्नित, नगर पालिका भेज चुका है निर्माण स्वीकृति का प्रस्ताव
विज्ञापन

सीबीओ की तरफ से भेजी गई सहमति रिपोर्ट
नगर पालिका महराजगंज ने प्रस्ताव भेजकर लगभग 1.25 करोड़ की मांग की
महराजगंज। स्ट्रीट डाग (छुट्टा कुत्तों) की संख्या को नियंत्रित करने के लिए नगर पालिका परिषद व पशु चिकित्सा विभाग साझा प्रयास करेंगे। एबीसी सेंटर निर्माण के लिए दिसंबर 2025 को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। शुक्रवार को नगर पालिका के गबड़ुआ में भूमि चिह्नांकन पूरा कर लिया गया। सीबीओ की तरफ से एबीसी सेंटर के लिए सहमति पत्र जारी होने के बाद उम्मीद है कि शीघ्र धनराशि जारी कर निर्माण की मंजूरी मिल जाएगी।
गली में घूमने वाले कुत्तों की संख्या वृद्धि व रैबीज के बढ़ते खौफ ने सरकार ही नहीं सुप्रीम कोर्ट को भी हस्तक्षेप पर मजबूर कर दिया। बीते दिनों नगर निकायों में स्ट्रीट डाग की बढ़ती संख्या पर नियंत्रण के लिए कोर्ट ने शासन को एबीसी सेंटर का सुझाव दिया। अब इसे धरातल पर उतारने की तैयारी पर परवान चढ़ा है। शासन से मिले निर्देश क्रम में नगर पालिका महराजगंज ने प्रस्ताव भेजकर लगभग 1.25 करोड़ की मांग की है। इस प्रस्ताव पर शासन ने चिह्नित भूमि व निर्माण की विस्तृत कार्ययोजना तलब की है। नगर पालिका ने लगातार एक सप्ताह के बाद गबड़ुआ में लगभग पांच 50 डिसमिल भूमि चिह्नित की है। चिह्नित भूमि का सर्वेक्षण सीबीओ से भी कराते हुए विभागीय अभियंता को नक्शा निर्माण का दायित्व सौंपा गया है।
विज्ञापन

वर्जन
जिला मुख्यालय के गबड़ुआ में एबीसी सेंटर के लिए भूमि का चिह्नांकन कर नक्शा निर्माण कराया जा रहा है। सेंटर के सेटअप व बधियाकरण व्यवस्था देने पर सीबीओ से सहमति ली गई है। 15 जनवरी से पूर्व इसे स्वीकृति के लिए शासन को प्रेषित कर दिया जाएगा। ताकि धन अवमुक्त कराकर निर्माण प्रभावी कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

-आलोक कुमार मिश्रा, ईओ नगर पालिका महराजगंज
--------
नगर पालिका महराजगंज ने आबादी से दूर उपयुक्त जगह की तलाश एबीसी सेंटर के लिए पूरा किया है। निरीक्षण के बाद इस पर स्वीकृति दी गई है। सेंटर निर्माण के बाद छुट्टा स्ट्रीट डाग यहां रखे जाएंगे। विभाग बधियाकरण की सुविधा उपलब्ध कराएगा। एक माह सेंटर पर रखने के बाद इन्हें खुला छोड़ दिया जाएगा। प्रक्रिया से संख्या नियंत्रण संभव हो सकेगा। -डाॅ. हौंसला प्रसाद, सीबीओ महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed