{"_id":"694eece385afa5a3490d1cde","slug":"lakhs-of-rupees-were-defrauded-in-the-name-of-providing-land-fir-lodged-against-four-people-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-167652-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: जमीन दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, चार के खिलाफ प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: जमीन दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, चार के खिलाफ प्राथमिकी
विज्ञापन
राहुल पर 50 रुपये के स्टांप पर एग्रीमेंट कर अलग-अलग तिथियों में कुल 8.50 लाख रुपये लेने का आरोप
त्रिभुवन पर गुलरिहा क्षेत्र में जमीन देने के नाम पर 3.60 लाख रुपये लेने का आरोप
परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के सोहवल निवासी रामनिवास सिंह से जमीन दिलाने के नाम पर करीब 12 लाख रुपये से अधिक की ठगी मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रामनिवास ने गोरखपुर के राहुल श्रीवास्तव पर 8.50 लाख और त्रिभुवन सहानी पर 3.60 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया।
पीड़ित रामनिवास सिंह के अनुसार वर्ष 2019 में जमीन खरीदने के दौरान उसकी मुलाकात संजय सिंह के माध्यम से गोरखपुर के प्रॉपर्टी डीलर राहुल श्रीवास्तव से हुई। राहुल ने जंगल धूषण क्षेत्र में जमीन दिलाने का भरोसा देते हुए 50 रुपये के स्टांप पर एग्रीमेंट किया और अलग-अलग तिथियों में कुल 8.50 लाख रुपये ले लिए, लेकिन तय समय पर न तो रजिस्ट्री की और न ही पैसा वापस किया। लगातार टालमटोल के बाद वर्ष 2023 में राहुल के पार्टनर अंजेश कुमार पासवान ने खुद जिम्मेदारी लेते हुए दूसरी जमीन देने का एग्रीमेंट किया, मगर उसने भी बैनामा नहीं किया और बाद में जमीन व पैसा देने से साफ इनकार कर दिया।
आरोप है कि इस दौरान तीनों ने मिलकर जान से मारने की धमकी भी दी। इतना ही नहीं, संजय सिंह ने ही पीड़ित की मुलाकात त्रिभुवन सहानी से भी कराई थी। त्रिभुवन ने गुलरिहा क्षेत्र में जमीन देने के नाम पर 3.60 लाख रुपये ले लिए लेकिन न जमीन दी और न ही धनराशि लौटाई। पीड़ित का आरोप है कि चारों आरोपी आपस में साजिश कर भोले-भाले लोगों को जमीन दिलाने का झांसा देकर रकम हड़पते हैं। पीड़ित ने 11 अगस्त 2025 को पुलिस अधिकारियों से शिकायत की थी लेकिन कार्रवाई न होने पर न्यायालय की शरण ली।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर आरोपी राहुल श्रीवास्तव, संजय सिंह, अंजेश कुमार पासवान, त्रिभुवन साहनी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद