फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Laborer's dead body reaches home from Gujarat, chaos among family members

Maharajganj News: गुजरात से घर पहुंचा मजदूर का शव, परिजनों में कोहराम

Sun, 26 May 2024 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 26 May 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
Laborer's dead body reaches home from Gujarat, chaos among family members
निचलौल। थाना क्षेत्र के भारत नेपाल सरहद से लगे बैठवलिया गांव निवासी एक मजदूर कमाने के लिए गुजरात गया था। जहां पर उसकी अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। रविवार को शव गुजरात से गांव पहुंचा, तो परिजनों में कोहराम मच गया। गांव के लोग मजदूर के घर पहुंच परिजनों को सांत्वना देते रहे।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र बैठवलिया गांव निवासी महेंद्र गौंड (38) की आर्थिक हालात ठीक नहीं है। बीते करीब एक माह पहले रोजी रोटी के सिलसिले में गुजरात कमाने गए थे। जहां पर शुक्रवार को अचानक महेंद्र गौंड की तबियत बिगड़ गई। मौके पर मौजूद लोगों ने महेंद्र की हालत गंभीर देख कुछ दूर स्थित एक अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर कुछ देर बाद मौत हो गई। खबर लोगों ने परिजनों को मोबाइल फोन के जरिए दी। इसके बाद शव लेने परिजन गुजरात पहुंच गए। जहां से परिजन पूरी प्रक्रिया के साथ शव लेकर घर लौटे फिर दाह संस्कार कर दिया। महेंद्र चार भाइयो में सबसे बड़े थे। चारों भाई अलग-अलग रहकर मजदूरी करते थे। मृत मजदूर के दो लड़के अरुण और लट्टु है। घटना के बाद से परिजनों सहित बूढ़ी मां रीमा देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह ने कहा की सूचना के बाद गांव पर पुलिस पहुंची थी। परिजनों शव का तेरह चार नहर पुल पर दाह संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed