फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   kusti

नेपाल के शंकर ने राजस्थान के भूकंप को किया चित

Mon, 01 Feb 2021 12:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
kusti
राजा रत्न सेन इंटर कॉलेज निचलौल के मैदान में विराट दंगल का हुआ आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
निचलौल। नगर के राजा रत्नसेन इंटर कालेज के मैदान में रविवार को विराट दंगल का आयोजन हुआ। दंगल में राजस्थान, नेपाल, अयोध्या, हरियाणा, बनारस, गाजीपुर समेत कई स्थानों के पहलवानों ने भाग लिया। सबसे रोमांचक मुकाबला नेपाल राष्ट्र के शंकर थापा और राजस्थान के भूकंप के बीच हुआ। इसमें थापा ने राजस्थान के भूकंप को काला जंग दांव लगाकर चित कर दिया।
पहली कुश्ती टिकुलहिया के अब्दुल और खैराटी के मंजेश चौहान के बीच बराबरी पर रही। दूसरी कुश्ती में टिकुलहिया के इब्राहिम ने प्रतिद्वंद्वी अनूप कुमार निचलौल को पटखनी दे दी। खैराटी के मंजेश चौहान ने ऋषिमुनि बकुलडिया,तुलसीपुर के शमीउल्लाह ने करन निचलौल, गाजीपुर के गोलू ने आनन्द कपरौली,गाजीपुर के सलमान ने संदीप बनारस, गोरखपुर के पवन ने अवधेश बनारस, गांजीपुर के भगवान ने मिथिलेश सिसवा बाजार, त्रिवेणी के बलराम ने इंद्रेश सिसवा बाजार ,नेपाल राष्ट्र के शंकर थापा ने भूकंप राजस्थान, अयोध्या के संजयदास ने राहुल हरियाणा को पटखनी देकर कुश्ती जीती। वहंी गोरखपुर के मिथिलेश और अयोध्या के अशोक , बनारस के शुभम और गांजीपुर के राहुल के बीच मुकाबला बराबरी पर रहा। इससे पूर्व दंगल का उद्घाटन समाज सेवी धीरज पटेल और हिंदू युवा वाहिनी के जिला सहप्रभारी नृपेन्द्र विक्रम सिंह ने संयुक्त रूप से साफा पहनाकर किया। गामा पहलवान रेफरी की भूमिका में रहे।
विज्ञापन

इस अवसर पर महेन्द्र पहलवान, मुकेश जायसवाल,अनिल कुमार,मानवेंद्र यादव,भोलू यादव,अभय मित्र पाण्डेय, कमलेश सिंह, ई ओ नगर पंचायत देवेन्द्र मणि त्रिपाठी, विकास गुप्ता, दिलीप मद्धेशिया, रामबदन यादव, श्रीकांत अग्रहरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed