{"_id":"6a8df8a59eb51de1660f57bf","slug":"kuldeep-became-president-and-ravindra-became-secretary-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-183934-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: कुलदीप अध्यक्ष और रविंद्र बने सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: कुलदीप अध्यक्ष और रविंद्र बने सचिव
विज्ञापन
फरेंदा। रेवेन्यू बार एसोसिएशन फरेंदा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को आयोजित किया गया। अध्यक्ष पद पर कुलदीप श्रीवास्तव, सचिव रविंद्र कुमार पासवान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विपिन बिहारी श्रीवास्तव और कोषाध्यक्ष पद पर अनूप कुमार श्रीवास्तव ने शपथ ली।
वहीं संयुक्त सचिव प्रशासन पद पर अवधेश कुमार उपाध्याय, संयुक्त सचिव पुस्तकालय सुनील दुबे और संयुक्त सचिव लेखा पद पर लालबहादुर पटेल, उपाध्यक्ष पद पर सतीश चंद्र दुबे, सेराज अहमद और चिंतामणि दुबे समेत आठ कार्यकारिणी सदस्यों ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी फरेंदा प्रेम शंकर पांडेय और विशिष्ट अतिथि तहसीलदार वशिष्ठ वर्मा रहे। एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष राम आसरे शुक्ल ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
इस दौरान एसडीएम प्रेम शंकर पांडेय ने कहा कि बार और बेंच के बीच बेहतर सामंजस्य होना जरूरी है। इससे वादकारियों को सुलभ और समयबद्ध न्याय दिलाने में मदद मिलेगी।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. मनीष चौबे ने किया। इस मौके पर एसओसी अशोक कुमार, निवर्तमान अध्यक्ष जितेंद्र सैनी, मंत्री सतीश चंद्र दुबे, अष्टभुजा वर्मा, सरोज नारायण मिश्र, अनिरुद्ध श्रीवास्तव, नागेंद्र शुक्ला समेत अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।