{"_id":"68cefc190220dc756b0f9158","slug":"krida-bharti-submitted-a-memorandum-to-the-union-minister-of-state-for-finance-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-160063-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: क्रीड़ा भारती ने केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: क्रीड़ा भारती ने केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। क्रीड़ा भारती के प्रतिनिधि मंडल ने शनिवार को केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी को जिला खेल स्टेडियम की समस्याओं से अवगत कराते हुए ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में स्टेडियम की बुनियादी सुविधाओं की कमी के बारे में अवगत कराया गया।
जिलाध्यक्ष श्याम कुमार गुप्ता के नेतृत्व में यह प्रतिनिधिमंडल राज्यमंत्री से मिला और खेल विकास के लिए तत्काल हस्तक्षेप की मांग की। उन्होंने कहा कि स्टेडियम में आरओ प्लांट लगाया गया था लेकिन तीन वर्ष बीत जाने के बावजूद यह चालू नहीं हो सका है। पिछले 15 वर्षों से ट्रैक का निर्माण नहीं हुआ। इससे एथलीट अपनी प्रतिभा निखार नहीं पा रहे।
बहुउद्देशीय क्रीड़ा हाॅल का हालिया नवीनीकरण कार्य पूरा होने के बावजूद साल भर से खेल विभाग को हस्तांतरित नहीं किया गया। संवाद