{"_id":"608d97808ebc3e5a41279c57","slug":"kovid-test-kit-finished-trouble-increased-maharajganj-news-gkp3935042190","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड टेस्ट किट समाप्त, बढ़ी परेशानी 17-22-29","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड टेस्ट किट समाप्त, बढ़ी परेशानी 17-22-29
विज्ञापन
कोविड टेस्ट किट समाप्त, बढ़ी परेशानी
- शनिवार को दूर-दराज तक दूरी तय कर जांच कराने पहुंचे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जैसे-जैसे कोरोना का संक्रमण फैलता जा रहा है, वैसे-वैसे लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। शनिवार को मुख्यालय पर कोरोना की टेस्टिंग किट समाप्त हो गई। ऐसे में लोगों को जिले के विभिन्न स्थलों पर पहुंचकर जांच करानी पड़ी। हालांकि जिम्मेदारों ने कहा है कि रविवार की मतगणना के उपरांत जांच की प्रक्रिया फिर पुराने तरीके से की जाएगी।
मुख्यालय स्तर पर किट खत्म होने से जांच नहीं होने से बड़ी संख्या में लोगों को जांच के लिए जगदौर, फरेंदा व श्यामदेउरवा तक जाना पड़ा। जांच कराने आए राजन ने कहा कि उम्मीद थी कि मुख्यालय पर आसानी से जांच हो जाएगी, मगर यहां किट न होने से जांच नहीं हो रही थी। रविवार को मतगणना को देखते हुए जिम्मेदार जांच के लिए किट की व्यवस्था में जुटे हैं, उनका कहना है कि किट के शाम तक आने की उम्मीद है। कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि टेस्टिंग किट की उपलब्धता को लेकर प्रयास जारी है। जल्द ही उपलब्धता सुनिश्चित करा ली जाएगी।