फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Kotdars worried due to non-connection of e-pos and e-buying machines

Maharajganj News: ई-पॉस और ई-बेइंग मशीन कनेक्ट न होने से कोटेदार परेशान

Sat, 13 Apr 2024 03:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 13 Apr 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
Kotdars worried due to non-connection of e-pos and e-buying machines
नौतनवा। राशन वितरण में धांधली रोकने के लिए पूर्ति विभाग की ओर से ई-पॉस, ई-बेइंग मशीन तथा आयरिस स्कैनर पांच अप्रैल को वितरित किया गया था। राशन वितरण से पहले ही कई मशीनों में कमी आ गई है। कोटेदार परेशान हैं। शुक्रवार को कुछ कोटेदार मशीन ठीक कराने के लिए पूर्ति कार्यालय नौतनवा पहुंचे थे।
विज्ञापन


कोटेदारों द्वारा राशन वितरण में धांधली रोकने के लिए पूर्ति विभाग ने लक्ष्मीपुर व नौतनवा क्षेत्र के 222 कोटेदारों में ई-पॉस, ई-बेइंग मशीन तथा आयरिस स्कैनर वितरित किया था। सभी कोटेदार राशन वितरण करने की तैयारी में जुटे हैं। कोटेदार ई-पॉस और ई-बेइंग मशीन को कनेक्ट किए तो तमाम कमियां मिलने लगीं। किसी का कांटा ऑन नहीं हो रहा है तो किसी का कांटा ऑन होने पर चल नहीं रहा है। किसी में रिकॉल लिख रहा है तो किसी में वजन नहीं बता रहा है। किसी का कांटा ऑन होने के बाद वजन करने पर गलत रीडिंग कर रहा है तो किसी का ई-पॉस मशीन और कांटा कनेक्ट नहीं हो रहा है। नौतनवा पूर्ति कार्यालय पर मशीन लेकर पहुंचे कोटेदारों ने पूर्ति निरीक्षक से अपनी समस्या बताई। कोटेदार ओम प्रकाश, परशुराम, जितेंद्र जयसवाल, प्रेमलता गिरी, शाहजहां, संगीता, राम प्रसाद, नंदलाल आदि कोटेदारों ने बताया कि 13 से 29 अप्रैल तक राशन वितरण करना है, लेकिन मशीनों में तकनीकी समस्या के कारण लोग परेशान हैं। पूर्ति निरीक्षक हर्षवर्धन श्रीवास्तव ने बताया कि नई मशीनें आई हैं। कुछ मशीनों में रीडिंग में समस्या आ रही है। ठीक कराने के लिए इंजीनियर को बुलाया गया है। जल्द समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed