फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   korona,vaction

हरदी डाली में अभी सिर्फ 40 को ही लगा कोरोनारोधी टीका

Wed, 30 Jun 2021 11:32 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
korona,vaction
हरदी डाली गांव में टीकाकरण के बारे में जागरूक करते ग्राम प्रधान गोपाल नारायण चौधरी। - फोटो : MAHARAJGANJ
हरदी डाली में अभी सिर्फ 40 को ही लगा कोरोनारोधी टीका
विज्ञापन

पांच हजार आबादी है गांव की, लोग बोले- शिविर में भीड़ जुटी थी, टीका ही पर्याप्त नहीं था
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। पांच हजार की आबादी वाले हरदी डाली गांव में अभी तक सिर्फ 40 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगा है। वो भी 26 मई को आयोजित शिविर में।
यह हाल तब है जब गांव से सीएचसी की दूरी महज तीन किमी है। यहां रविवार को छोड़कर रोज टीका लगता है। कैंप के दौरान एएनएम कुसुम मौर्य, बीसीपीएम मुदिता त्रिपाठी, सीएचओ कल्पना मौजूद रहीं। आशा एवं एएनएम लोगों को जागरूक करने में जुटी रहीं। बुधवार को भी गांव में ग्राम प्रधान की टीम लोगों को टीका लगवाने के लिए जागरूक करने में जुटी रही। बहादुर, कृष्ण मोहन, दीपक,राधा धवल,राजकुमार गौड़, प्रेम लता ने बताया कि कैंप लगने के दिन टीका लगवाया। कोई परेशानी नहीं हुई। सभी लोगों को टीका लगवाना चाहिए। लोगों के अनुसार, गांव में कैंप लगने के दौरान ज्यादा लोग पहुंचे थे। टीका ही पर्याप्त नहीं था। ऐेसे में कम लोगों को टीका लगा पाया। वहीं उमेश मिश्रा, हिमांशु मिश्रा, सूरज मिश्रा,ईश्वर चौधरी, सोनू,धीरज, मनोज ने बताया कि भीड़ के वजह से टीका नहीं लग पाया, अब पता नहीं कब कैंप लगेगा, जल्दी कैंप लग जाता तो टीका लग जाता।
वहीं आशा माया, बीना चौधरी, मीना एवं आंगनबाड़ी वर्कर कुसुम लता, नीलम, रंभा सिंह गांव में भ्रमण कर लोगों को जागरूक करती हैं। टीका लगाने से होने वाले लाभ के बारे में बताया जाता है।
विज्ञापन

--------------
गांव का प्रोफाइल
गांव की आबादी-5000 है। 2300 महिला, 2700 पुरुष, 1700 युवा और 1000 बुजुर्ग हैं। गांव में साक्षरता दर 65 प्रतिशत है। 15 लोग सरकारी सेवा में हैं। शेष लोग किसान, मजदूर हैं। गांव में महिला साक्षरता दर 40 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के लोगों को टीकाकरण के लिए घर घर जाकर जागरूक किया जा रहा है। सभी लोगों को टीका लगवाने के लिए पूरी व्यवस्था की जा रही है। हर हाल में गांव में पूर्ण टीकाकरण होगा।
गोपाल नारायण चौधरी, ग्राम प्रधान
-------------
कैंप के माध्यम से सभी लोगों को टीका लगाया जाएगा। इसका शेड्यूल बनाया जा रहा है। विभाग के सभी कर्मी पूरे मनोयोग से कार्य में जुटे हैं।
- डॉ. अमित राव गौतम, अधीक्षक, सीएचसी, रतनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed