फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Know the condition of the woman admitted in the health center

Maharajganj News: स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती महिला का जाना हाल

Mon, 29 Sep 2025 02:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Know the condition of the woman admitted in the health center
महराजगंज। ग्राम सभा रम्हौली पलाड़ी में आयोजित आरोग्य मेले का औचक निरीक्षण जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने किया। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य मेले में आए रोगियों की उपस्थिति रजिस्टर, दवा वितरण व दवा स्टॉक को देखा। मुन्नार ग्राम कांधे, श्याम रम्हौली, प्रीति यादव पकड़ी नौनिया के रोग व स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती महिला का भी हालचाल लिया। उन्होंने चिकित्सक को निर्देश दिया कि महिला को किसी प्रकार की असुविधा न हो। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों की शुगर, बीपी, एनीमिया आदि की जांच प्रक्रिया को भी देखा। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. श्रीकांत शुक्ला, अपर जिलाधिकारी डॉ. प्रशांत कुमार, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed