फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Kiwi coming to India from Nepal in search of double profit

Maharajganj News: दोगुना मुनाफे के चक्कर में नेपाल से भारत आ रही कीवी

Wed, 11 Sep 2024 02:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 11 Sep 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
Kiwi coming to India from Nepal in search of double profit
दोगुना मुनाफे के चक्कर में नेपाल से भारत आ रही कीवी। 
महराजगंज। नेपाल से कीवी भारतीय क्षेत्र में लाकर तस्कर दोगुने से अधिक मुनाफा कमा रहे हैं। बीते एक सप्ताह में सीमावर्ती इलाकों में चार बार कीवी बरामद हो चुकी है। उसके बाद भी सीमावर्ती क्षेत्र के पगडंडियों से बड़े पैमाने पर तस्करी हो रही है।
विज्ञापन

नेपाल के बांगलूग और दोलखा जिले से इसे भारत नेपाल सीमावर्ती गांव बेलहिया, भैरहवा, नवलपरासी, मर्चवार, झुलनीपुर में डंप किया जाता है, फिर मौका मिलते ही सरहद पार कर फल मंडी में पहुंचा दिया जा रहा है। नेपाल में 10 रुपये में मिलने वाला एक कीवी भारत में पहुंचने के बाद 40 रुपये हो जा रहा है। दोगुना से अधिक के लाभ के कारण इसकी तस्करी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

भारतीय क्षेत्र में फलों के दाम आसमान छू रहे हैं। नेपाल में कीवी, संतरा, पत्ता और फूल गोभी, अदरक, टमाटर के दाम काफी कम हैं। नेपाल से इसे अधिक मात्रा में भारत लाकर दोगुनी कीमत वसूल की जा रही है। जरूरत के लिए कम फल लाने पर शुल्क नहीं है, लेकिन अधिक मात्रा में लाने पर कस्टम शुल्क जमा करना पड़ता है। इसका फायदा तस्कर उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तस्कर पगडंडियों के रास्ते दिनभर फलों की ढुलाई कर मोटी कमाई कर रहे हैं। मुख्य रास्ते से थोड़ा-थोड़ा कई बार लाकर एक जगह कीवी एकत्र की जाती है। उसके बाद गोरखपुर फल मंडी में पहुंचा दिया जाता है। साइकिल, महिलाओं और बच्चों के जरिए नेपाल से कीवी फल की तस्करी कराई जाती है। भारत के मुकाबले नेपाल में दामों में काफी अंतर है। नेपाल में सस्ता होने के कारण भारत में इनकी मांग है।

बताया जाता है कि नेपाल के पहाड़ी क्षेत्र में बगलुग और दोलखा में बड़े पैमाने पर कीवी की खेती होती है। भारत से ही पौधों को पहुंचाया जाता है। अधिक मूल्य पर बिक्री को लेकर हिमालयी किसान इसकी खेती कर रहे हैं। खुली सीमा होने के कारण तस्कर इसका फायदा उठा रहे हैं। भारत में बढ़ती कीमतों के कारण नेपाल से आने वाली इन फलों की मांग बढ़ी है।


नेपाल में कहां से आ रहा कीवी
नेपाल के हिमालयी क्षेत्र बांलुग और दोलखा जिले से भारत में कीवी आ रहा हैं। पगडंडियों के रास्ते प्रतिदिन 40 से 50 क्रेट कीवी नेपाल से भारत लाया जा रहा है। सूत्रों की माने तो इसे सीमावर्ती बाजार सोनौली, नौतनवां, कोल्हुई, ठूठीबारी, निचलौल, महराजगंज, आनंदनगर, पीपीगंज, गोरखपुर, संतकबीरनगर तक पहुंचाया जा रहा है। नेपाल में उगने वाली कीवी जनसंख्या और मार्केट के हिसाब से सस्ती होती है। फल कारोबारी अहमद अंसारी निवासी बुटवल ने बताया कि नेपाल में कीवी का उत्पादन ज्यादा हुआ है। हम लोग बांगलूग और दोलखा से 10 रुपये पीस पर मंगवाते हैं, जबकि फुटकर में 30 रुपये में आसानी से बिक जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed