फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   kisan aandolan in maharajgang

किसान आंदोलन के समर्थन में जगह-जगह धरना प्रदर्शन

Sat, 06 Feb 2021 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
kisan aandolan in maharajgang
फरेंदा कस्बे में किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया - फोटो : MAHARAJGANJ
किसान आंदोलन के समर्थन में जगह-जगह धरना प्रदर्शन
विज्ञापन

- भाकियू ने सदर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज/फरेंदा। किसान आंदोलन के समर्थन में जिलेेे में जगह-जगह धरना प्रदर्शन किया गया। जिसको लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह से मुस्तैद दिखी। सदर, फरेंदा, बृजमनगंज, निचलौल सहित अन्य जगहों पर कृषि कानून को लेकर विरोध जताया गया। कलेक्ट्रेट परिसर में पुलिस सतर्क रही। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने दो सूत्री मांगो का ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा।
यूनियन के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि सरकार किसानों के आंदोलन को दबाने की कोशिश कर रही है। किसान खामोश रहने वाले नहीं हैं। किसानों पर दर्ज मुकदमों को वापस लिया जाय। फरेंदा में आनंदनगर रेलवे स्टेशन पर भाकियू के कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन के माध्यम से पैदल मार्च निकाल कर एडीएम को ज्ञापन सौंपा। आनंदनगर रेलवे स्टेशन पर किसान आंदोलन के समर्थन में भारतीय किसान यूनियन के सदस्यों द्वारा रेलवे स्टेशन परिसर में सभा आयोजित हुई। उसके बाद कस्बे में पैदल मार्च करते हुए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन एडीएम कुंज बिहारी अग्रवाल को सौंपा।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र साहनी के साथ जगराम चौधरी सरफराज, रामअशीष, विष्णु यादव, शंभू सहित अनेक सदस्य रेलवे स्टेशन परिसर में पहुंचे। जहां कृषि कानून को किसान विरोधी बताते हुए वापस लेने की मांग के समर्थन मे नारेबाजी करने लगे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कृषि कानून को किसानों पर थोपा जा रहा है किसान आंदोलन कानून वापस लेने तक जारी रहेगा। कहा कि शांति पूर्वक धरना दे रहे किसानों को फर्जी मुकदमे में फंसाया जा रहा है। भाकियू सदस्य कस्बे के स्टेशन रोड मिल गेट, अंबेडकर तिराहे व तहसील तिराहे से पैदल मार्च करते हुए तहसील पहुंचे। इस दौरान एसडीएम राजेश जायसवाल, सीओ अशोक कुमार मिश्र, प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश उपाध्याय, इंस्पेक्टर आशुतोष सिंह सहित पुलिस फोर्स मौजूद रहे। निचलौल प्रतिनिधि के अनुसार तहसील परिसर पर शनिवार को आम आदमी पार्टी और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उसके बाद कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। इस दौरान आम आदमी पार्टी के तहसील अध्यक्ष जाहिद अली ने अपनी मांग करते हुए कहा कि कृषि कानूनों को वापस लिया जाय, न्यूनतम समर्थन मूल्य गारंटी एक्ट तत्काल लागू किया जाए। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सहायक मंत्री अमजद शाह ने भी छह सूत्री मांग पत्र दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृजमनगंज प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे के स्टेशन रोड पर कृषि कानून को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। जिसमें कृषि कानून में संशोधन सहित काले कानून को वापस लेने की मांग करते हुए केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। धरना के दौरान सपा नेता अमित चौबे ने कहा कि केंद्र सरकार किसान विरोधी है। किसानों के समर्थन में समाजवादी पार्टी किसान आंदोलन का समर्थन कर रही है। इस दौरान डॉ. राजेश यादव, राकेश यादव, मदन गोपाल यादव, अखिलेश मौर्य, दिलीप चौधरी, किशन, संदीप यादव, सोहित सहानी, रामललित मौर्य, कैलाश यादव आदि मौजूद रहे।
पूर्व विधायक समर्थकों के साथ हिरासत में लिए गए
फरेंदा/बृजमनगंज। किसान आंदोलन के समर्थन मे बृजमनगंज धरने मे शामिल होने जा रहे समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक विनोद तिवारी व उनके समर्थकों को इनायतनगर चौराहे से पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए कोल्हुई थाने भेजवा दिया। पूर्व विधायक विनोद तिवारी शनिवार को फरेंदा स्थित आवास से कार्यकर्ताओं के साथ बृजमनगंज धरने मे शामिल होने जा रहे थे। इनायतनगर चौराहे पर एसडीएम राजेश जायसवाल, सीओ अशोक कुमार मिश्र सहित पुलिस फोर्स मौजूद थी। जहां पूर्व विधायक व कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया। पूर्व विधायक विनोद तिवारी ने कहा कि कृषि कानून किसानों के साथ धोखा है। इस दौरान पूर्व चेयरमैन जयप्रकाश लाल, डॉ. रामनरायन चौरसिया, गंगा यादव, सतीश यादव, शंकर जायसवाल, अशोक यादव, संजय तिवारी, रविंद्र मिश्रा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

---------------
भारी संख्या में तैनात रही पुलिस
फरेंदा। कृषि कानून के खिलाफ व किसान आंदोलन के समर्थन में कई राजनीतिक व गैर राजनीतिक संगठन के प्रदर्शन की सूचना पर पूरे क्षेत्र में पुलिस बल की भारी संख्या में तैनाती की गई थी। आनंदनगर रेलवे परिसर में जीआरपी,आरपीएफ के साथ फरेंदा,पुरंदरपुर सहित कई अन्य जगहों की पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed