फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Khairtwa-Bargadwa-Thuthibari route will be connected with transport service

Maharajganj News: परिवहन सेवा से जुड़ेगा खैरटवा-बरगदवा-ठूठीबारी मार्ग

Fri, 10 Apr 2026 02:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Khairtwa-Bargadwa-Thuthibari route will be connected with transport service
मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत हुई बैठक, जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश
विज्ञापन

महराजगंज। ऐसे रूटों का चयन किया जाए जिन रूटों पर अभी वाहनों का संचालन नहीं हो पा रहा है। इससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी ने मातहतों को यह निर्देश दिए। वह मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत जिलास्तरीय समिति द्वारा वाहनों के अनुबंध की प्रक्रिया को गति देने के लिए कार्यालय में आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे।

बैठक में एआरएम महराजगंज ने बताया कि जनपद में योजना के तहत प्रस्तावित पहला रूट खैरटवा-बरगदवा-ठूठीबारी-महराजगंज है, इस पर वर्तमान में कोई सरकारी बस सेवा संचालित नहीं है। जिलाधिकारी ने प्रस्तावित रूट का अनुमोदन करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना का उद्देश्य ग्राम पंचायतों को परिवहन सेवा से जोड़ना है। योजना के तहत ग्रामीण जनता को ब्लॉक, तहसील और जिला मुख्यालय तक सीधी और सुरक्षित आवागमन सुविधा उपलब्ध कराना सरकार का लक्ष्य है। साथ ही इस योजना के तहत सरकार निजी बस संचालकों को भी ग्रामीण मार्गों पर बस सेवा प्रदान करने का मौका प्रदान किया जा रहा है। इससे युवा उद्यमियों को भी अपना उद्यम शुरू करने का अवसर प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि योजना का प्रचार-प्रसार कर अन्य महत्वपूर्ण ग्रामीण मार्गों पर भी निजी बस संचालकों के सहयोग से बस संचालन शुरू कराएं। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सर्वजीत वर्मा, एआरटीओ मनोज सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed