फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Kariya's insights on regional issues with the Chief Minister

Maharajganj News: मुख्यमंत्री से मिलकर क्षेत्रीय समस्याओं से कराया अवगत

Wed, 27 May 2026 01:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Kariya's insights on regional issues with the Chief Minister
मुख्यमंत्री से मिले हिन्दू नेता  काशीनाथ सिंह। 
परतावल। नगर पंचायत परतावल निवासी काशीनाथ सिंह ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य एवं शिक्षा से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराते हुए उनके समाधान की मांग की। काशीनाथ सिंह ने श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के चिलम चौक चौराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान हुए विवाद का मुद्दा भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। उन्होंने पुलिस की ओर से दर्ज किए गए फर्जी मुकदमे को वापस लेने की मांग करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कराने की बात कही। स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर काशीनाथ सिंह ने सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों की संख्या बढ़ाने तथा दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराने की मांग रखी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed