फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Kalash Yatra taken out with musical instruments

Maharajganj News: गाजे-बाजे के साथ निकाली कलश यात्रा

Sat, 02 Mar 2024 07:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 02 Mar 2024 07:09 PM IST
विज्ञापन
Kalash Yatra taken out with musical instruments
बागापार। प्राचीन शिव मंदिर कटहरा से शनिवार को नौ दिवसीय श्रीश्री रुद्र महा मृत्युंजय महायज्ञ की कलश यात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। हर-हर महादेव के जयकारे से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा।
विज्ञापन

कलश यात्रा यज्ञ स्थल से प्रारंभ होकर, बागापार चौराहा, बरईठवा, कोदईपुर, रामपुर, विजयपुर, परसिया, परासखांड, केवलापुर खुर्द होते हुए रोहिन नदी के चानकी घाट पर पहुंची। जहां कलश में जल भरकर श्रद्धालुओं का जत्था पुनः यज्ञ स्थल पर पहुंचा। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधि-विधान से कलश को स्थापित किया गया। इस दौरान कलश यात्रा में भक्तगण व महिलाएं मंगलगीत गाते हुए कलश यात्रा में चल रही थीं। श्रद्धालुओं के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। यज्ञ के यज्ञाचार्य पं. कृष्णमोहन तिवारी एवं यजमान जमुना चौहान व राधिका देवी हैं। बागापार में विश्वनाथ यादव के नेतृत्व में कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को फल वितरित किया गया। कलश यात्रा में यज्ञ समिति के संरक्षक मिथिलेश सिंह, ग्राम प्रधान कमलेश सिंह, महंत बहरैची दास, विश्वनाथ यादव, सोमनाथ सिंह, ज्ञानप्रकाश, विद्यासागर यादव, मनोज, समीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed