फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Justice demanded by the picket Nishadon

निषादों ने धरना देकर मांगा न्याय

Wed, 16 Dec 2015 12:15 AM IST
Updated Wed, 16 Dec 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन

महराजगंज।

विज्ञापन
जिला मुख्यालय पर राष्ट्रीय निषाद एकता परिषद के पदाधिकारियों ने बैठक के बाद धरना दिया। राज्यपाल के नाम एसडीएम को ज्ञापन दिया।

जिलाध्यक्ष नागेन्द्र निषाद ने कहा कि सात जून 2015 को गोरखपुर के कसरवल में निषाद आरक्षण आन्दोलन के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद के साथ बंद आंदोलनकारियों का मुकदमा वापस लिया जाए और रिहा किया जाए।

इटावा क्षेत्र से अखिलेश निषाद के परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से दस लाख रुपये प्रदेश सरकार दे।12 अक्टूबर 1871 में अंग्रेजों द्वारा घोषित अपराधी जाति का कलंक झेल रहे निषाद समाज को महाराष्ट्र की तरह उत्तर प्रदेश व भारत सरकार केन्द्र में विमुक्ति जनजाति का आरक्षण लागू करे।

सूची में मझवार, गौड़, तुरैहा, खरवार व बेलदार सभी समनामी जतियों को अनुसुचित जाति की सूची में अंकित किया जाए। जिला संयोजक डॉ. अनिल कुमार निषाद ने कहा कि प्रदेश सरकार ने आश्वासन दिया था की मझवार की पर्यायवाची जातियों को चमार एवं धोबी पर्यायवाची जातियों की भांति अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जारी होगा।

मछुआ आयोग बना कर समाज का विकास किया जाएगा। युवा जिलाध्यक्ष रामस्नेही निषाद ने कहा कि सात जून को होने वाली घटना का उच्च स्तरीय जांच करवा कर दोषी सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। रामसागर निषाद, भिखारी निषाद, बरखु निषाद, जनमंजय, किशन श्यामबिहारी, फूलकुमारी, सरोजा निषाद, सावित्री निषाद, कैलाशी निषाद रेेशमा, बबुनी, विजय लक्ष्मी आदि मौजूद रहे।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed