{"_id":"58050bb44f1c1b592c702ed2","slug":"junior-engineer-demonstrated-consecutive-21st-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेई का धरना 21वें दिन भी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेई का धरना 21वें दिन भी जारी
महराजगंज/ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
जिला मुख्यालय पर डिप्लोमा इंजीनियर संघ के पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना जारी रखा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। उप्र डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के बैनर तले सोमवार को जिला मुख्यालय पर जूनियर इंजीनियरों का धरना 21वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान इंजीनियरों ने प्रदेश सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाकर नारेबाजी की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सिंचाई विभाग के इंजीनियर संजीव पटेल ने कहा कि प्रदेश सरकार तानाशाही व कर्मचारी विरोधी रवैया अख्तियार कर लिया है। कहा कि जूनियर इंजीनियरों के ग्रेड पे वृद्धि को लेकर शासन द्वारा 18 प्रमुख सचिवों से सुझाव मांगा गया था। इसमें सभी सचिवों ने ग्रेड पे वृद्धि का सुझाव दिया था।
फिर भी प्रदेश सरकार हठधर्मी का रवैया अपनाए हुई है। संचालन करते हुए इंजीनियर अर्जुन प्रसाद ने कहा कि प्रदेश सरकार डिप्लोमा इंजीनियरों का संज्ञान नहीं ले रही है लेकिन इंजीनियर भी सरकार के इस उपेक्षा से पीछे नहीं हटने वाले हैं। उन्होंने कहा कि संघ ने निर्णय लिया है कि आगामी मंगलवार को जिले में मोटरसाइकिल रैली निकालकर डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
संतोष कुमार त्रिपाठी ने कहा कि जूनियर इंजीनियर से सहायक अभियंता पद पर निर्धारित प्रोन्नत कोटा प्रदान किया जाए। इस दौरान इंजीनियर पवन कुमार, योगेश तिवारी, सादुल्लाह खा, राहुल कौलेश कुमार, अर्जुन प्रसाद, अश्वनी कुमार, महातम सिंह, मनीराम, डीएन प्रसाद, रणजीत तिवारी, अजय कुमार आदि थे।