फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   June salary will not be given unless work on e-office is started

Maharajganj News: ई-ऑफिस पर कार्य शुरू कराए बिना नहीं मिलेगा जून का वेतन

Fri, 27 Jun 2025 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 27 Jun 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
June salary will not be given unless work on e-office is started
महराजगंज। जिले के सभी कार्यालयों में कागजी कार्यों को ऑनलाइन करने की तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्य विकास अधिकारी ई-ऑफिस को लेकर सख्त हो गए हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी विभागाध्यक्ष जल्द ई-ऑफिस पर कार्य शुरू करा दें नहीं तो जून माह का वेतन नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

यह आदेश विभागाध्यक्ष समेत उन समस्त पटल सहायकों पर लागू होगा जिनके पटल से पत्राचार या फिर फाइलाें का निपटारा होता है। शासन के निर्देश के क्रम में जिले के समस्त विभिन्न विभागों में पारदर्शिता लाने को लेकर जिले में ई-ऑफिस लागू करने का फरमान जारी किया गया है।
विज्ञापन

इसके तहत जिले के समस्त विभागों में कार्रवाई प्रारंभ हो गई है। हालांकि कई विभागों में अधिकारियों के सापेक्ष कंप्यूटर की कमी समेत अन्य समस्याएं भी आईं, लेकिन सख्त निर्देशों के अनुपालन में लगभग प्रत्येक विभागों में कामकाज शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक सप्ताह पूर्व हुई समीक्षा में ई-ऑफिस लागू करने में पिछड़े विभागों में सिंचाई खंड दो, लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय को मुख्य विकास अधिकारी स्तर से नोटिस जारी किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed