फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Jharhi alias Pyaas river cutting the Dagrupur Padiyatal road

Maharajganj News: डगरुपुर पडियाताल मार्ग को काट रही झरही उर्फ प्यास नदी

Tue, 11 Jul 2023 05:26 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jul 2023 05:26 PM IST
विज्ञापन
Jharhi alias Pyaas river cutting the Dagrupur Padiyatal road
महराजगंज। पहाड़ों से होकर बहने वाली झरही उर्फ प्यास नदी नौतनवां क्षेत्र के डगरुपुर गांव के पूरब सटे होकर बहती है। पिछली बरसात में बाढ़ की चपेट में आने से डगरुपुर पडियाताल जाने वाले मुख्यमार्ग कटान की वजह से क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन अब तक इसकी मरम्मत नहीं हुई। क्षेत्र के लोगों को डीएम को पत्र भेजकर इस सड़क की मरम्मत की मांग की है।
विज्ञापन

रविन्द्र तिवारी का कहना है कि डगरुपुर पडियाताल मार्ग इस क्षेत्र के दर्जनों गांव को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है। बाढ के पानी से डगरुपुर झरही नदी पर बने पुल के उत्तर और दक्षिण जूनियर हाईस्कूल के सामने सड़क की पटरी बाढ़ में बह गई। अगर मरम्मत नहीं हुई तो इस बार झरही नदी मुख्य मार्ग को बहा ले जाएगी। पत्र भेजने वालों में इंद्रेश यादव, प्यूस यादव, बहादुर मौर्य, रामकिसुन गौतम, भोलई भारती, सुनील गुप्ता, बबलू त्रिपाठी, गुड्डू मद्धेशिया आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed