फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Jewellery and cash stolen in the name of witchcraft

Maharajganj News: जादू टोना के नाम पर जेवर समेत नकदी हजम

Mon, 14 Apr 2025 09:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 14 Apr 2025 09:33 PM IST
विज्ञापन
Jewellery and cash stolen in the name of witchcraft
नौतनवा। कस्बे के सिद्धार्थ नगर निवासी सत्यभामा सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर नौतनवा कस्बे के ही राहुल नगर वार्ड निवासी महिला और उसकी बेटी पर टोना टोटका के नाम पर जेवर व नकदी लेने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर धमकी, अपमानित करने तथा अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

नौतनवा कस्बे की सिसौदिया भवन वार्ड नंबर 12 सिद्धार्थ नगर निवासी सत्यभामा सिंह ने बताया कि बहू प्रीति सिंह उर्फ ज्योति सिंह मानसिक रूप से कमजोर है। इसी का फायदा उठाकर विजयलक्ष्मी मौर्या एवं उनकी बेटी अनुष्का मौर्या निवासी वार्ड नंबर 17 राहुल नगर नौतनवा का वर्षों से उनके घर आना जाना रहता है।
विज्ञापन

विजय लक्ष्मी मौर्या ने उनकी बहू से कहा कि हमारे ऊपर मखदूम बाबा आते हैं और हमने देखा है कि तुम्हारा पति एक हफ्ते के अंदर मर जाएगा। अगर उसको जिंदा रखना है तो अपने परिवार के किसी भी सदस्य को कुछ मत बताना, हमको पैसा देती जाओ तो हम उसको जिंदा रखेंगे। टोना टोटका के नाम पर जेवर के रूप में 17 अक्टूबर 2024 को 110 ग्राम सोना, 300 ग्राम चांदी और 450000 नकद कुल मिलाकर लगभग 15 लाख रुपये ले लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगल-बगल के चार गवाहों के सामने अपनी गलती स्वीकार करते हुए आरोपी विजयलक्ष्मी मौर्या जेवर पैसा वापस करने की जिम्मेदारी ली थी। अब तक 295000 नकद और 25000 ऑनलाइन वापस किया था और बाकी रुपये वापस करने के लिए चेक दी। रुपये मांगने पर गाली गलौज करती है। प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह के अनुसार आरोपी विजय लक्ष्मी मौर्या व अनुष्का मौर्या के खिलाफ धमकी, अपमानित करने, अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed