फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   JE's service terminated on charges of extortion in housing scheme

Maharajganj News: आवास योजना में धन उगाही के आरोप में जेई की सेवा समाप्त

Thu, 24 Jul 2025 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 24 Jul 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
JE's service terminated on charges of extortion in housing scheme
महराजगंज। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत धन उगाही के मामले में नौतनवा नगर पालिका परिषद में तैनात जेई अरविंद मेहरा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। एसडीएम व प्रभारी परियोजना अधिकारी डूडा शैलेंद्र गौतम ने अरविंद मेहरा की सेवा समाप्त कर इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी और राज्य शहरी विकास अभिकरण (सूडा) के निदेशक को भेज दी है।
विज्ञापन

यह कार्रवाई लाभार्थी से आवास स्वीकृति के लिए पैसे की मांग करने के आरोपों के बाद की गई, जिसका खुलासा एक गुप्त वीडियो के माध्यम से हुआ। नौतनवा नगर पालिका परिषद में झारखंड निवासी जेई अरविंद मेहरा पर आरोप था कि उन्होंने प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत एक महिला लाभार्थी से आवास स्वीकृति के लिए धन की मांग की।
विज्ञापन


धन उगाही लेनदेन की वीडियो किसी ने चुपके से बनाकर जिलाधिकारी को भेज दिया। वीडियो के आधार पर जिलाधिकारी ने मामले की जांच के लिए निर्देश दिए। इसके बाद प्रभारी परियोजना अधिकारी डूडा शैलेंद्र गौतम ने नौतनवा नगरपालिका परिषद क्षेत्र के संबंधित वार्ड में निरीक्षण किया। जहां जांच में आरोप सही पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम शैलेंद्र गौतम ने बताया कि जेई अरविंद मेहरा से इस मामले में स्पष्टीकरण मांगा गया था और उन्हें एक सप्ताह के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे। जवाब न देने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई थी, लेकिन जेई अरविंद मेहरा मामले में कोई संतोषजनक स्पष्टीकरण या जानकारी उपलब्ध नहीं करा सके। इसके बाद उनके खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए उनकी सेवा समाप्त कर दी गई। एसडीएम ने बताया कि इस कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट जिलाधिकारी और सूडा निदेशक को प्रेषित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed