फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Erratic power supply: Crisis in villages connected to the Nichlaul feeder.

Maharajganj News: बिजली की आंखमिचौली, निचलौल फीडर से जुड़े गांवों में संकट

Fri, 18 Sep 2026 12:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Erratic power supply: Crisis in villages connected to the Nichlaul feeder.
निचलौल। विद्युत उपकेंद्र निचलौल से जुड़े नगर पंचायत क्षेत्र और आसपास के ग्रामीण इलाकों में इन दिनों बिजली की आंखमिचौली और अघोषित कटौती से उपभोक्ता परेशान हैं। खासकर रात के समय बार-बार बिजली गुल होने से भीषण उमस और गर्मी में लोगों की नींद प्रभावित हो रही है। वहीं बिजली आपूर्ति बाधित रहने से दुकानों और अन्य प्रतिष्ठानों का कामकाज भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र निचलौल से जुड़े क्षेत्र के करीब दर्जनों गांवों की आबादी बिजली की अनियमित आपूर्ति से प्रभावित है। उपभोक्ताओं का कहना है कि दिन और रात मिलाकर कई घंटे बिजली गुल रहती है। अचानक आपूर्ति बंद होने से घरेलू कामकाज भी प्रभावित हो जाते हैं।
विज्ञापन

निचलौल निवासी रवि भाटिया ने बताया कि रात में बिजली नहीं रहने से गर्मी और उमस के बीच काफी परेशानी होती है। अनूप ने बताया कि बिजली कटौती का कोई निर्धारित समय नहीं है। अचानक आपूर्ति बंद होने से घरेलू कामकाज प्रभावित होता है। जिम्मेदार अधिकारियों को रात के समय होने वाली कटौती बंद कर उपभोक्ताओं को राहत देनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र निचलौल के एसडीओ नैयर अनवर ने बताया कि उपकेंद्र स्तर पर कोई तकनीकी दिक्कत नहीं है। आगे से 33 केवी लाइन की आपूर्ति रोस्टिंग के कारण प्रभावित हो रही है। उच्च स्तर से बिजली उपलब्ध होते ही आपूर्ति सुचारू कर दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed