फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Worship of machines and tools; 50 artisans received toolkits.

Maharajganj News: मशीनों-औजारों की पूजा, 50 शिल्पियों को मिली टूलकिट

Fri, 18 Sep 2026 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 18 Sep 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Worship of machines and tools; 50 artisans received toolkits.
- देवशिल्पी विश्वकर्मा की मनाई गई जयंती, पुलिस लाइंस से कारखानों तक आयोजन
विज्ञापन


महराजगंज। देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर बृहस्पतिवार को जिलेभर में श्रद्धा और उल्लास के साथ आयोजन हुए। पुलिस लाइन की परिवहन शाखा से लेकर रोडवेज वर्कशॉप, मंदिरों, कारखानों और कारीगरों की दुकानों तक मशीनों, औजारों और उपकरणों की पूजा की गई। वहीं विकास भवन में 50 लाभार्थियों को टूलकिट और प्रमाणपत्र वितरित किए गए।

पुलिस लाइंस की परिवहन शाखा में एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन और शस्त्र पूजन कराया। उन्होंने शासकीय वाहनों, उपकरणों और शस्त्रों की पूजा कर उनके सुचारू संचालन और तकनीकी सुरक्षा की कामना की। एएसपी सिद्धार्थ, सीओ सदर अंकुर कुमार गौतम, क्षेत्राधिकारी निचलौल, प्रतिसार निरीक्षक और परिवहन शाखा के प्रभारी समेत पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन

रोडवेज वर्कशॉप में फोरमैन अरविंद कृष्ण त्रिपाठी और पंडित छेड़ी तिवारी ने पूजन कराया। नेहरू नगर स्थित विश्वकर्मा मंदिर और श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में नपा अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल समेत श्रद्धालुओं ने हवन में आहुति दी। सिसवा बाजार के कारखानों और दुकानों में भी मशीनों व औजारों का पूजन हुआ। आईपीएल चीनी मिल की सिसवा इकाई में अधिकारियों ने भगवान विश्वकर्मा की आराधना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

भिटौली के सेमरा राजा और पुरैना खंडी चौरा में भी आयोजन हुए। फरेंदा क्षेत्र में दक्षिणी बाईपास, मथुरानगर, रतनपुर खुर्द समेत कई स्थानों पर पूजा के बाद भंडारे आयोजित किए गए।



50 लाभार्थियों को मिली टूलकिट
विकास भवन सभागार में सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम हुआ। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के 50 लाभार्थियों को टूलकिट दी गई। ओडीओपी, मुख्यमंत्री युवा योजना और मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के लाभार्थियों को भी टूलकिट और प्रमाणपत्र मिले। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया और भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed