{"_id":"6702f9327450611e5509b906","slug":"janrath-bus-repaired-will-leave-for-lucknow-at-2-pm-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-133013-2024-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: जनरथ बस की मरम्मत, दोपहर दो बजे लखनऊ के लिए होगी रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: जनरथ बस की मरम्मत, दोपहर दो बजे लखनऊ के लिए होगी रवाना
Mon, 07 Oct 2024 02:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 07 Oct 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। लखनऊ तक चलने वाली जनरथ बस का लुत्फ यात्री फिर से उठा सकेंगे। डिपो के वर्कशाप में मरम्मत कराने के बाद इसका 15 दिन बाद संचालन शुरू करा दिया गया है। महराजगंज डिपो से दोपहर दो बजे और गोरखपुर से शाम चार बजे बस रवाना होगी।
महराजगंज डिपो से लखनऊ तक जनरथ एसी बस संचालन होता था। मई-जून में बस का काफी डिमांड था। लोग लखनऊ की यात्रा के लिए एसी बस का चयन ही करते थे। सितंबर माह में बस की एसी खराब होने के कारण संचालन बंद चल रहा था। बस में एसी की खराबी लखनऊ जाते समय गोरखपुर में आई थी।
पहले इसे गोरखपुर डिपो के वर्कशाप में सही कराने का प्रयास किया गया, लेकिन वाहनों की अधिकता के कारण नंबर में विलंब देखकर 15 दिन बाद इसे महराजगंज वर्कशाप में लाया गया। डिपो के फोरमैन नवीन कुमार श्रीवास्तव की देखरेख में समस्या ठीक कराई गई। शनिवार से इसका संचालन नये समय पर दोपहर दो बजे शुरू कराया गया है। पहले दोपहर एक बजे रवाना होती थी।
विज्ञापन
महराजगंज डिपो के एआरएम सर्वजीत वर्मा ने बताया कि जनरथ बस की गड़बड़ी ठीक करवाकर संचालन शुरू करा दिया गया है। इसके संचालन से यात्रियों को सहूलियत मिलने लगी है।