{"_id":"64725abb6bb21ed83b05c604","slug":"it-is-possible-that-the-strength-of-the-organization-maharajganj-news-c-7-1-183465-2023-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: समग्र प्रयास से ही संभव है संगठन की मजबूती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: समग्र प्रयास से ही संभव है संगठन की मजबूती
Sun, 28 May 2023 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 28 May 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन का स्थापना दिवस मनाया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। समग्र प्रयास से ही संगठन की मजबूती संभव है। सभी अभियंता व कर्मी संगठन को व्यापक स्वरूप प्रदान करने के लिए पहल करें। विभागीय दायित्वों के प्रति गंभीर रहें। विकास कार्यों में सहभागी बनें। ये बातें उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अधिशासी अभियंता देवेंद्र मणि ने कहीं।
उन्होंने कहा कि संगठन की सोच विकासपरक होनी चाहिए। विशिष्ट अतिथि सहायक अभियंता रोमित रंजन गुप्ता व अवर अभियंता गंगाराम शुक्ला ने कहा कि समस्याओं के निदान के लिए मजबूत संगठन का होना आवश्यक है। मुख्य वक्ता कौशल किशोर दूबे ने कहा कि किसी भी लड़ाई को जीतने के लिए मजबूत संगठन की आवश्यकता होती है।
जिलाध्यक्ष सत्यदेव मद्धेशिया ने मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि का स्वागत किया। जबकि जिला मंत्री जमालुद्दीन ने अतिथियों के प्रति आभार जताया। संचालन हरिश्चंद्र यादव ने किया। इस दौरान रामवृक्ष, श्रवण कुमार, अमित वर्मा, अतुल, संजय कुमार व भिखारी प्रसाद आदि मौजूद रहे।