फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   International Yoga Day...will resonate everywhere, do yoga and stay healthy.

Maharajganj News: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस...चहूंओर गूंजेगा, करो योग रहो निरोग

Fri, 21 Jun 2024 04:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 21 Jun 2024 04:52 AM IST
विज्ञापन
International Yoga Day...will resonate everywhere, do yoga and stay healthy.
नगर के एक हाल में योग करते प्रशिक्षक।
महराजगंज। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिले में शुक्रवार को अगल-अलग स्थानों पर योगाभ्यास कराया जाएगा। स्टेडियम में 2000 तो दुर्गा मंदिर परिसर में करीब 1000 लोग योगाभ्यास करेंगे। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुबह छह से योगाभ्यास शुरू होगा।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर जनपद के नोडल अधिकारी और प्रमुख सचिव राजस्व, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन पी गुरु प्रसाद के नेतृत्व में मुख्य क्रीड़ा स्टेडियम, महराजगंज में सामूहिक योगाभ्यास होगा। जिलाधिकारी अनुनय झा, पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार राय, अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा सहित जिले के समस्त वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी और विभिन्न विद्यालयों व महाविद्यालयों की छात्र–छात्राएं भी योगाभ्यास करेंगी। एडीएम ने बताया कि सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। स्टेडियम में मुख्य कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रवण गुप्ता ने कहा कि योग दिवस पर सभी स्कूलों में शिक्षक पहुंचे व योगाभ्यास करते हुए फोटो प्रेरणा पोर्टल पर अपडेट करें। जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ राय ने कहा कि प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

माध्यमिक विद्यालय महराजगंज प्रथम क्षेत्र सदर में जन जागरूकता अभियान के तहत बृहस्पतिवार को योगाभ्यास हुआ। योग शिक्षक पवन कुमार पटेल ने प्राणायाम व सूक्ष्म व्यायाम आदि का योगाभ्यास कराया। प्राणायाम की श्रृंखला में सूर्य भेदी प्राणायाम, चंद्रभेदी प्राणायाम, करण रोगांतक प्राणायाम शीतली प्राणायाम, शीतकारी प्राणायाम पर लाभ हानि की विस्तार से चर्चा की।


इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य त्रिभुवन वर्मा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अरुणेश शुक्ल, बलराम निगम, सत्येंद्र सिंह, अखिलेश, अश्विनी पटेल आदि मौजूद रहे।

योगाभ्यास कराने के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। दुर्गा मंदिर परिसर में कार्यक्रम होगा। शहर के अधिक से अधिक लोग योगाभ्यास करने पहुंचे, इसके लिए सभी को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम को यादगार बनने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है।
-विंध्यवासिनी सिंह, जिला संयोजक, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed